बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा सोहा फिटनेस के चलते भी खूब सुर्खियां बटौरती हैं। उनके दो बच्चे हैं लेकिन उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। सोहा खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज और अन्य शारीरिक गतिविधियां भी जरुर करती हैं। फिटनेस के मामले में वह 25-30 साल के युवाओं को भी मात दे रही हैं। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस ब्रेक पर थी लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर से जिम में वापसी की है। अपने सोशल मीडिया पर सोहा ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें वह एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस कौन सी एक्सरसाइज करती हैं।

सिंगल लेग स्क्वैट्स

फिट रहने के लिए सोहा सिंगल लेग स्क्वैट्स एक्सरसाइज भी जरुर करते हैं। इसको करने के लिए दो बॉक्स की जरुरत पड़ती है, जिसमें एक पैर एक तो दूसरा पैर रैक बॉक्स के ऊपर रखना होता है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही पेट की चर्बी कम होती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C-b4_WDqcun/?utm_source=ig_web_copy_link

कार्डियो एक्सरसाइज

फिट रहने के लिए सोहा कार्डियो एक्सरसाइज भी जरुर करती हैं। यह सामान्य कार्डियो से थोड़ी सी अलग है। इसमें वे कार्डियो मशीन पर हाथों के बल पर अपने बैक को ऊपर उठाकर एक्सरसाइज करती हैं।

डंबल एक्सरसाइज

सोहा वीडियो में डंबल एक्सरसाइज करती हुई भी दिख रही हैं, इसमें वे डंबल को ऊपर उठाकर बॉक्सिंग करती हुई दिख रही हैं। इस एक्सरसाइज को करने से हाथों की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं साथ ही कंधे भी मजबूत होते हैं।

लेग एक्सरसाइज

फिट रहने के लिए सोहा लेग एक्सरसाइज भी करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी रॉड का सहारा लेकर अपने दोनों पैरो को ऊपर की ओर उठाना है और फिर नीचे लेकर आना है। इसे नियमित तौर पर करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C8BfndCit30/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

रोप पुलिंग एक्सरसाइज

रोप पुलिंग एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम मशीन में लगी रस्सी को दाईं ओर से खींचना है इसके बाद बाईं ओर लेकर जाना है।

डंबल स्क्वैट्स

डंबल स्क्वैट्स एक्सरसाइज करने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना भी बढ़ता है साथ ही कमर दर्द और जकड़न से भी राहत मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से हिप्स, पेट और जांघों में जमी एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *