खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना-खाने के कारण पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। कोई भी खाद्य पदार्थ खाने के बाद पेट फूलने लग जाता है जिससे समस्या बढ़ जाती है। एसिडिटी की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं जिन्हें खाने के बाद एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिन्हें एसिडिटी की समस्या में न खाने की सलाह दी जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है जिन्हें खाने से एसिडिटी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C29sNiRyGqM/?utm_source=ig_web_copy_link
इन चीजों को खाने से बढ़ेगी एसिडिटी
पत्ता गोभी, फलियां, ब्रोकोली, फूलगोभी, जई, आलू, भुट्टा, सेब, नाशपाती, दूध, आड़ू, मक्खन, फर्मेंटेड , गेहूं से बनी चीजें एसिडिटी बढ़ा सकती हैं।
दाल, फलियां
इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे रोकने के लिए इन्हें अंकुरित करें और फिर पकाकर खाएं।

क्रुसिफेरस सब्जियां
पत्ता गोभी, फलियां, ब्रोकली और फूलगोभी जैसी सब्जियों का सेवन करें। इसके लिए आप उन्हें काटने और साफ करने के बाद 40 मिनट तक पकने दें। इससे करने से इनमें एंटीऑक्सीडेंट कंपाउड्स बढ़ते हैं और एसिडिटी की समस्या कम होती है।
आलू
ब्लोटिंग की समस्या होने पर यदि आप आलू खाते हैं, तो उसमें नींबू, अमचूर पाउडर और जीरा पाउडर मिलाकर ही खाएं।
गेंहू
गेंहू से बनी आटे की चीजों में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने और ब्लोटिंग की समस्या कम करने के लिए आप इसमें चोकर या फिर अलसी का पाउडर मिलाएं।

सेब और नाशपाती
यदि इन फलों को खाने से आपको एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या होती है तो दोपहर के समय इनका सेवन करने से परहेज करें। आप इनका सेवन सुबह नाश्ते के तौर पर नींबू और नमक मिलाकर कर सकते हैं।
दूध, पनीर और डेयरी उत्पाद
अगर दूध से आपको एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या होती है तो आप इसे सिर्फ दही के रूप में खाने सकते हैं।

