आधुनिक समय में ऐसी कई खतरनाक बीमारियां हैं जो लोगों को काफी तेजी से अपना शिकार बना रही है। यहां तक की बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर और एक्ट्रेस भी इन बीमारियों के शिकार हुए और दुनिया को अलविदा कह गए। जी हां इन्हीं बीमारियों से एक कैंसर भी है जो लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रही है। वहीं ऐसी कई फीमेल एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की वजह से जान गंवा चुकी हैं। लेकिन हाल ही में एक एक्ट्रेस इस बीमारी से लड़ रही है और इस जंग में उसकी 5वीं बार सर्जरी हुई है। हालांकि इस सर्जरी के दौरान एक्ट्रेस का गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय निकाल दिया गया है। तो आइए एक्ट्रेस की बीमारी और सर्जरी के बारे में जानते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी एक्ट्रेस
बता दें कि 43 साल की एक्ट्रेस ओलिविया मुन ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। पेजसिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि अप्रैल में उनकी पूरी हिस्टेरेक्टॉमी और ओफोरेक्टॉमी सर्जरी हुई है। जिस दौरान उनकी गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय निकाल दिया गया है।
कैंसर से जंग लड़ने के दौरान 5वीं सर्जरी हुई
वहीं ओलिविया मुन ने कहा कि कैंसर जर्नी में 5वीं सर्जरी है जिसमें गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय निकाला गया। मून ने बताया कि उन्हें यह पल हमेशा याद रहेगा कि वह इन सभी चीजों से गुजर चुकी हैं। 5 वीं सर्जरी से पहले वह फुल डबल मास्टेक्टॉमी एक लिम्फ नोड डाइसेक्शन, रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी और एक निपल डिले सर्जरी से गुजर चुकी हैं। आइए जानते हैं हिस्टेरेक्टॉमी और ओफोरेक्टॉमी सर्जरी के बारे में-
हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी
हिस्टेरेक्टॉमी एक सर्जिकल प्रोसेस है जो आपके गर्भाशय को हटा देती है। सर्जरी के बाद आप गर्भवती नहीं हो सकतीं और महिलाओं को पीरियड्स भी नहीं होता है। वहीं यह सर्जरी असामान्य रक्तस्राव, गर्भाशय आगे को बढ़ाव, फाइब्रॉएड और कैंसर होने पर किया जाता है। वहीं हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी होने के बाद पेशेंट आमतौर पर चार से छह सप्ताह में रिकवर करने लगते हैं।
ओफोरेक्टॉमी सर्जरी
ओओफोरेक्टॉमी एक शल्य प्रक्रिया (surgical procedure) है जो अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब को हटा देती है। इसका उपयोग अक्सर एंडोमेट्रियोसिस, डिम्बग्रंथि कैंसर और अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी अन्य स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है। एक अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब को हटाने को एकतरफा सैल्पिंग ओफोरेक्टोमी कहा जाता है।
