इनदिनों अधिक गर्मी और तेज धूप के कारण लोग काफी बीमार हो रहे हैं। ऐसे में झारखंड के धनबाद में तेज धूप और तापमान के उचार-चढ़ाव के कारण लोग टाइफाइड के शिकार हो रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े इसकी चपेट में आ रहे हैं। आपको बता दें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एवं अस्पताल एवं सदर हास्पिटल के मेडिसिन विभाग में हर दिन इसके काफी मरीज देखने को मिल रहे हैं।
टाइफाइड होने के पीछे वजह
बता दें सदर अस्पताल के फिजिशियन डा. मासूम आलम के मुताबिक दूषित पानी इसकी बड़ी वजह है। वहीँ दूषित पानी पीने के कारण लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं, उनकी आंत में वायरस जाता है जो बीमार कर रहा है। इसी वजह टाइफाइड को आंत का बुखार भी कहा जाता है।
मरीज का बुखार 14 दिनों तक नहीं उतर रहा
डा. मासूम ने बताया कि बुखार का काल चक्र 7 से 14 दिनों तक हो रहा है। इस बुखार में मरीज को अधिक ठण्ड लगती है। वहीँ इनमे वे लोग हैं जो स्लम एरिया में रहते हैं। जहां पर शुद्ध पेयजल की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है।
टाइफाइड बुखार के लक्षण
ठण्ड ज्यादा लगना
बुखार आना
पेट दर्द एवं उल्टी होना
सिरदर्द व थकान होना
बदन दर्द होना शामिल हैं
बचने के उपाय
दूषित पानी के साथ बासी भोजन से परहेज करें
पहले से कटे हुए फल, लंबे समय पर फ्रीज में रखी मिठाइयां न खाएं
बुखार होने पर एक्सपर्ट को दिखाएं
