कोविड-19 को गए भले ही चार साल हो गए हैं लेकिन आज भी इसके मामले पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के नए वेरिएंट्स पाए जाने की पुष्टि की जा रही है। दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र में कोविड 19 के सब-वेरिएंट KP.2 के 91 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं KP.2 कोविड को अमेरिका में मिले FLiRT वेरिएंट का ही एक प्रकार माना जा रहा है। हालांकि अमेरिका में इस वेरिएंट को प्रीडॉमिनेंट वेरिएंट के नाम से घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस वेरिएंट के बारे में जनवरी में ही पता लग गया था लेकिन अब यह मौजूदा समय काफी तेजी से देश के कई हिस्सों में लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला है।
महाराष्ट्र के इन हिस्सों से मिले KP.2 के मामले
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महाराष्ट्र के पुणे में 51 नए मामले और ठाणे में 20 मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के जीनोम सीक्वेंसिंग को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कार्यकर्ते ने बताया कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद यह मामले गंभीर होते हुए नहीं देखे गए हैं। महाराष्ट्र में मार्च में कोविड के 250 नए मामले देखे गए थे। पुणे और ठाणे के अलावां नासिक, लातूर और सोलापुर आदि में भी इन मामलों की पुष्टि हुई है।
यूएस में इस वेरिएंट के 28 प्रतिशत मामले मिले
बता दें कि यूएस में भी कोविड 19 के नए सब वेरिएंट KP.2 के मामले तेजी से फैल रहे हैं। यूएस की सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की माने तो यूएस में मिलने वाले कोविड के मामलों में 28 प्रतिशत मामले केपी.2 वेरिएंट के हैं। हालांकि यह वेरिएंट अभी तक इतना गंभीर नहीं हुआ है कि इसके चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा हो। वहीं इस वेरिएंट ने भी काफी हद तक सभी की चिंता बढ़ा दी है।
क्या है नए वेरिएंट के लक्षण
शरीर में दर्द होना
बुखार आना
गले में खराश की समस्या होना
नाक बहना और कंजेशन होने जैसी समस्या होना
सांस लेने में कठिनाई होना
बहुत ज्यादा थकावट महसूस होना
