आज दुनिया भर में अधिकतर युवा नशे के आदि हो रहे हैं। नशा करने से पहले शख्स खुद बर्बाद होता है फिर परिवार, समाज और अंत में देश। ऐसे में बहुत जरूरी है कि लोगों को नशा करने से बचना चाहिए। लेकिन हाल ही में अमेरिका से नशे को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आई है। जी हां अमेरिका में अधिकांश मौत नशीली दवाओं से हो रही है जिससे अमेरिका की टेंशन बढ़ी हुई है। ऐसे में आइए जानते है पूरी खबर क्या है।
क्या है पूरा मामला
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक साल 2021 में दवाओं के ओवरडोज से होने वाली मौतों में 107,000 मौतें नशीली दवाओं से जुड़ी थीं जोकि 1999 के मुकाबले 6 गुना ज्यादा थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों में 70 फीसदी से ज्यादा 18 से 49 साल के लोग थे। बता दें कि अमेरिका में साल 2013 के बाद सिंथेटिक नशीली दवाओं या ओपियॉइड का कंज़्यूम करने में काफी तेजी से वृद्धि हुआ है, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका फेंटेनाइल की है।
वहीं 16 अप्रैल को अमेरिकी हाउस कमेटी ने एक रिपोर्ट सौंपी जिसमें कहा कि सस्ती फेंटेनाइल को सभी दवाओं में तेजी से शामिल किया जा रहा है। हालांकि खरीदारों को इसकी कोई जानकारी नहीं होती है। ऐसे में सबसे पहले जानते हैं क्या होता है फेंटेनाइल और यह किस तहर से सेहत के लिए नुकसानदायक है।
जानें क्या है फेंटेनाइल या फेंटेनल
फेंटेनल एक मजबूत ओपिओइड दवा है जो मॉर्फिन की तरह ही होता है लेकिन यह उससे 50-100 गुना अधिक शक्तिशाली होता है। इतना ही नहीं हेरोइन की तुलना में भी यह 50 गुना अधिक शक्तिशाली होता है। आमतौर पर फेंटेनल का इस्तेमाल गंभीर दर्द वाले रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है जैसे कि सर्जरी के बाद किया जाता है। वहीं इसे एनेस्थेटिक यानी बेहोशी की दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
बता दें कि फेंटेनाइल मार्केट में बहुत सस्ता और आसानी मिल जाने वाला दवा है। यही वजह है कि इसे कई दवाओं से लेकर नशे तक में इसका यूज किया जाता है। जिस वजह से वो व्यक्ति बेहोश हो गया। एक्सपर्ट्स की माने तो फेंटेनाइल की वजह से दिमाग को नुकसान से लेकर मृत्यु भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को इस दवा के सेवन से बचना चाहिए।
फेंटेनाइल से शरीर को कैसे नुकसान पहुंचता है
हाल ही में हुए एक नए शोध में पाया गया कि सिंथेटिक फेनेटाइल के सेवन से मेंटल हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचता है जो शायद कभी ठीक न हो। हालांकि बीएमजे केस रिपोर्ट्स पत्रिका में डॉक्टरों ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति का इलाज करने के बाद चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक व्यक्ति इस दवा को सूंघने की वजह से अपने होटल के कमरे में बेहोश हो गया था।
लेखक क्रिस ईडन ने इस दवा को लेकर क्या कहे
ओरेगॉन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के छात्र, मुख्य लेखक क्रिस ईडन बताते हैं कि “हम अच्छी तरह से जानते हैं कि क्लासिक ओपियेट के दुष्प्रभावों में रेस्पिरेटरी डिप्रेशन, चेतना की हानि शामिल है। लेकिन हम यह नहीं जानते थे कि इससे मस्तिष्क को अपरिवर्तनीय क्षति हो सकती है और यह मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है, जैसा कि इस मामले में हुआ।”
दरअसल वे बताते हैं कि एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति में फेंटेनाइल सूंघने से ”टॉक्सिक ल्यूकोएन्सेफैलोपैथी” डाग्नोस नामक बीमारी हुई जो मस्तिष्क में सूजन और नुकसान की वजह बनी।
क्या है फेंटेनाइल के लक्षण
बहुत ज्यादा नींद आना
कमजोर नाड़ी यानी pulse की समस्या होना,
बेहोशी की स्थिति बनना
धीमी गति से सांस लेना
