सुबह उठने के बाद सभी के मुंह में दुर्गंध आती है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की मानें तो सुबह की जगह रात में मुंह में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है जिसमें प्लॉक, कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का भी खतरा ज्यादा रहता है। हैरानी की बात तो यह है कि मुंह में 650 तरह के बैक्टीरिया होते हैं जिनकी संख्या करीब 200 करोड़ होती है और हर 5 घंटे में ये बढ़ जाते हैं। यदि 24 घंटे में ब्रश न करें तो इनकी संख्या 10 हजार करोड़ पहुंच सकती है। सुबह उठने पर मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जिनकी सफाई के लिए ब्रश करते हैं। ये बैक्टीरिया काफी हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में सवाल यह आता है कि इतने सारे बैक्टीरिया होते हैं तो क्या सुबह उठने के बाद मुंह जहरीला हो जाता है।

इसलिए जहरीला होता है मुंह

मुंह के बासी लार में पोटैशियम, सोडियम, ग्लूकोज, फॉस्फेट, कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होता है, जो दांतों को मजबूती देने का काम करता है। लार में एंटीबायोटिक भी होते हैं, जो दांतों को इंफेक्शन या सड़ने से बचा सकते हैं। सुबह-सुबह बासी मुंह पानी पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से भी बच सकता है।

बीमारियों का होगा जन्म

इससे एसिडिटी, खट्टी डकार से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इससे किडनी की सेहत भी अच्छी रहती है। शरीर इंफेक्शन से बचता, नए सेल्स बनते हैं, दिमाग तेज होता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, स्किन की चमक बढ़ती है, बालों के लिए सही माना जाता है और वजन भी कम होता है। ऐसे में यह कहना गलत है कि सुबह उठने के बाद मुंह जहरीला होता है। हालांकि, यदि सही तरह से मुंह की सफाई न किया जाए तो इससे खतरनाक बीमारियों का भी जन्म हो सकता है।

अच्छी ओरल हेल्थ न होने से होगी ये बीमारियां

गैस, अल्सर और खराब पाचन

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारा मुंह शरीर का मेन गेट है। अगर ओरल हाइजीन सही नहीं होगी तो इससे गट यानी आंते प्रभावित हो सकती हैं। खराब ओरल हाइजीन से मुंह से आंतों में माइक्रोब्स पहुंच सकते हैं जिसके कारण शरीर में दिक्कतें आ सकती हैं।

याददाश्त होगी कमजोर

अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑन एजिंग की एक स्टडी में यह पाया गया है कि मसूड़ों को खराब करने वाले बैक्टीरिया अल्जाइमर का कारण बन सकते हैं। ये बैक्टीरिया खून के जरिए दिमाग में पहुंचते हैं और डिमेंशिया की वजह बन सकते हैं इससे याददाश्त कमजोर हो सकती है हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे मामले कम ही देखे जा सकते हैं।

दिल संबंधी बीमारियों का बढ़ेगा खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अच्छी ओरल हेल्थ शरीर में कई खतरनाक बैक्टीरिया को जाने से रोकती है। मुंह से ही बैक्टीरिया लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम में जाते हैं और दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। दरअसल, मुंह, दांत और मसूड़े की हाइजीन का कनेक्शन दिल से है। मुंह में कुछ तरह के माइक्रो ऑर्गेनिज्म होते हैं, जो कार्डिएक वॉल्व को प्रभावित कर सकते हैं। इससे हार्ट की पंपिंग पर भी असर होता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।

प्रेग्नेंसी में कम होगा कैल्शियम लेवल

प्रेग्नेंसी में हर महिला को ओरल हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, प्रेग्नेंसी में हार्मोंस बढ़ जाते हैं जिससे कई बार महिलाओं को प्रेग्नेंसीइंड्यूस्ड जिंजिवाइटिस की समस्या हो सकती है। इससे महिला के मसूड़ों में सूजन आ सकती है और खून आने लगता है। हार्मोन्स के बदलाव से प्रेग्नेंसी में मसूड़ों में प्लॉक हो सकता है और इसका असर भ्रूण पर भी पड़ सकता है।

दांतों में सड़न

मुंह में बैक्टीरिया होने के कारण दांतों में सड़न और मसूड़ों के गलने का खतरा भी हो सकता है। कई बार तो मसूड़ों में खून भी आ सकता है। रोजाना दिन में 2 बार ब्रश और फ्लॉस करने से इस समस्या से आप बच सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *