बदलते समय के साथ इन दिनों देश में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के रोगियों में इजाफा हुआ है। यह दोनों ही बीमारियां एक आम समस्या बनकर सामने आई है। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के पीछए कई कारण हो सकते हैं लेकिन इनमें से सबसे बड़ा कारण मोटापा ही माना जा रहा है। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर के डायबिटीज के कारण से व्यक्ति में हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें हार्ट अटैक को भी शामिल किया जाता है। कुछ लोग एक बार हार्ट अटैक की स्थिति से गुजर चुके होते हैं ऐसे में डॉक्टर उन्हें दूसरे हार्ट अटैक से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि दूसरी बार हार्ट अटैक से बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

नियमित एक्सरसाइज

स्वस्थ रहने के लिए आपको कम वजन उठाने वाले या आसानी से की जाने वाली एक्सरसाइज नियमित तौर पर करनी चाहिए। इससे वजन और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। रोजाना कम से कम 30 मिनट से एक घंटा एक्सरसाइज के लिए जरुर निकालें। इस 1 घंटे में आप वॉक करना, साइकिलिंग और स्वीमिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। इसके अलावा सांसों से जुड़ी योग करने से भी आप हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कर सकते हैं।

स्ट्रेस और तनाव से दूर रहें

लंबे समय तक स्ट्रेस और तनाव रहने के कारण दिल संबंधी रोगों का जोखिम ज्यादा होता है। ऐसे में आपको दूसरी बार हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप सुबह के समय योग और मेडिटेशन करें। खुली हवा में योग करने से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ब्रेन की मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे तनाव और स्ट्रेस तेजी से कम होने लगता है। स्ट्रेस होने पर आप लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा मिल सकते हैं। उनके साथ बातें शेयर करने और मिलने से तनाव कम करने में आपको मदद मिलेगी।

नियमित तौर पर लें दवाई

दूसरी बार हार्ट अटैक से बचने के लिए नियमित तौर पर दवाईयों का सेवन करें। इससे आपको हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। डॉक्टर हार्ट पर दबाव को कम करने के लिए कुछ दवाईयों का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं ऐसे में इन दवाईयों को स्किप न करें।

डाइट में करें बदलाव

डाइट का आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर और डाइटिशियन आपको डाइट में बदलाव करने की सलाह दे सकते हैं। दूसरी बार हार्ट अटैक से बचने के लिए आप विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इसके अलावा साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। फैट युक्त और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करे। ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन न करें इससे हार्ट हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

जांच करवाएं

पहली बार हार्ट अटैक से गुजरने के बाद व्यक्ति को बेहद सावधानी बरतने की जरुरत होती है। ऐसे में आपको नियमित तौर पर दिल की जांच करनी चाहिए। कोलेस्ट्रॉल, वजन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना भी जरुरी होता है। यदि टेस्ट के दौरान किसी तरह की समस्या आती है तो तुरंत अपना इलाज करवाएं।

दूसरी बार हार्ट अटैक से यदि आप बचना चाहते हैं तो अपना लाइफस्टाइल और डाइट में जरुरी बदलाव करें। इस दौरान शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं। यह आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। ऐसे में इस दौरान कोई भी लक्षण अनदेखा न करें। सीने में दर्द और बैचेनी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *