बढ़ता हुआ वजन, मोटापा आज के समय में ऐसे लोगों की समस्या बना हुआ है जो 10-12 घंटे ऑफिस में बिताते हैं। एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठने लैपटॉप पर काम करने के कारण यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। मोटापा कभी भी अकेला नहीं आता यह अपने साथ कई तरह की बीमारियां और शारीरिक समस्याएं लेकर आता है। मोटापे के कारण लोगों का चलना-फिरना यहां तक कि उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। मोटापे के चलते वजन और फैट घटाने के लिए लोग रातभर जिम वर्कआउट, रनिंग और एक्सरसाइज की प्लानिंग लेकिन वर्किंग लोगों की यह प्लानिंग ऐसे ही रह जाती। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसा तरीका बताते हैं जिनके जरिए आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

सौंफ और अजवाइन की चाय

बढ़े हुए वजन और थुलथुला शरीर की चर्बी कम करने के लिए आप नियमित चाय की जगह सौंफ और अजवाइन से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस चाय का सेवन करने से सौंफ और अजवाइन की चाय पीने से मेटाबॉल्जिम मजबूत बनता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। तो चलिए आपको बताते हैं इस चाय को पीने के फायदे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-goSOwSbQ9/?utm_source=ig_web_copy_link

बनाने की विधि

सौंफ के बीज – 1/2 चम्मच

अजवाइन के बीज- ½ चम्मच

धनिया के बीज- ½ चम्मच

शहद या नींबू- स्वादानुसार

पानी- 1 गिलास

बनाने का तरीका

. मेथी, सौंफ, धनिया और अजवाइन के बीजों को एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें।

. फिर अगली सुबह इस मिश्रण को पानी के पैन में डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट के लिए पकाएं।

. पकाने के बाद इस मिश्रण को छाने नहीं बल्कि इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस और शहद डालकर पी लें।

. रोज सुबह खाली पेट सौंफ और अजवाइन से बनी चाय का सेवन करें।

चाय पीने के फायदे

गट हेल्थ रहेगी अच्छी

अजवाइन और सौंफ दोनों ही शरीर में पाचन एंजाइम का उत्पादन बढ़ाते हैं। रोजाना इस चाय का सेवन करने से गट हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इस चाय में पाए जाने वाले पोषक तत्व मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसानी और बेहतर बनाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।

शरीर का दर्द होगा दूर

यह चाय पीने से शरीर का दर्द भी दूर होता है। इसमें मौजूद इंफ्लामेशन और एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर में गर्माहट पैदा करती हैं और दर्द से राहत मिलती है। मौसम में बदलाव के साथ जिन लोगों को शरीर या सिर में दर्द की समस्या होती है उन्हें रोजाना सौंफ और अजवाइन से बनी चाय पीनी चाहिए।

चर्बी हटाने में मिलेगी मदद

रोजाना सौंफ और अजवाइन से बनी चाय पीने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है जिसके कारण शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट घटाने में भी मदद मिलती है। सौंफ और अजवाइन की चाय में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। फाइबर का सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है।

पेट का एसिड होगा कम

अजवाइन और सौंफ दोनों में क्षारीय गुण मौजूद होते हैं जो पेट में मौजूद एसिड को बेअसर करने और एसिडिटी के लक्षण जैसे सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना इस चाय का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *