आज के दौर में हर कोई खुद को फिट करने की होड़ में लगा हुआ है। ऐसे में यदि आप साइकिलिंग को अपना लेते हैं तो ये आपको ढेरों हेल्थ बेनेफिट्स भी देगा। दरअसल ये एक ऐसा जरिया है जो शारीरिक रूप से तो फिट करता ही है साथ ही मेंटल हेल्थ को भी इम्पोरोव करता है। साइकिल चलाना हर कोई पसंद करता है, फिर चाहे बच्चे हों या बड़े।  यदि आप घंटों बैठकर काम करते रहते हैं, तो फिजिकल एक्सरसाइज करने के लिए 15 मिनट साइकिल चलाना आपकी सेहत को ठीक रख सकता है। इससे वजन कम होता है, स्ट्रेस दूर होता है, साथ ही संपूर्ण फिटनेस में सुधार भी होता है। इससे हार्ट, फेफड़े, ब्लड वेसल्स, नर्व्स सभी दुरुस्त रहते हैं। इसके बारे में और भी अधिक जानकारी दी साईकोलोजिस्ट डॉ. वनिता गोस्वामी ने,जो खुद एक साइकिलिस्ट भी हैं।

उन्ह्नोने बताया कि अक्सर महिलाएं सारा दिन घर के काम में लगी रहती हैं। वे अपने फिटनेस, हेल्थ को नज़रअंदाज़ करती हैं। ऐसे में महिलाओं को नियमित रूप से साइकिल चलाना चाहिए। खासकर, जिनका वजन बढ़ रहा है, उन्हें साइकिल हर रोज चलाना चाहिए। ईसिस के साथ ये आपकी मेंटल हेल्थ को भी इम्प्रूव करता है।

महिलाओं के लिए साइकिल चलाने के अनगिनत फायदे इस प्रकार से हैं

एनर्जी बूस्ट करे

डॉ. वनिता के मुताबिक महिलाओं को साइकिल इसलिए चलाना चाहिए, क्योंकि यह एनर्जी बूस्टर का काम करता है।  साइकिलिंग करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे आप दिन भर के कार्यों को बिना थके कर सकती हैं। फिट और एक्टिव बनी रह सकती हैं। साइकिल चलाने से मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन का प्रोडक्शन होता है, जो एनर्जी से जुड़ा होता है। साइकिल चलाने के लंबे समय बाद भी मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देने में मददगार होता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

डॉ. के मुताबिक बढ़ती उम्र में हड्डियों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं को विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होने लगती है। जिससे जोड़ों में दर्द होना शुरू हो जाता है। साइकिल चलाना, टहलने या फिर दौड़ने से कहीं ज्यादा टखनों, घुटनों और रीढ़ पर तनाव को कम कर सकती है।

मांसपेशियों को मजबूती मिलती है

डॉ. ने बताया कि साइकिल चलाने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं। कूल्हे और घुटने के जोड़ों की गतिशीलता के लिए भी साइकिल चलाना अच्छा होता है। नियमित रूप से इस फिजिकल एक्टिविटी को करने से पैरों, जांघों और कूल्हों की मांसपेशियों की टोन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

कैलोरी बर्न होती है

शरीर में एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए साइकिल बेस्ट आप्शन है। महिलाएं बढ़ते वजन, निकला हुआ पेट, चौड़ी कमर से परेशान रहती हैं। ऐसे में साइकिल चलाने से प्रति घंटे लगभग 300 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर आप रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाती हैं, तो आप एक साल में 11 पाउंड फैट बर्न कर सकती हैं।

दिल रहता है दुरुस्त

दिल की बीमारियों से ग्रस्त महिलाओं के लिए भी ये एक अच्छा आप्शन है। सप्ताह में तीन बार लगभग आधे घंटे तक साइकिल चलाने से एक साल के बाद इनके मेडिकल टेस्ट के दौरान रक्तचाप और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कम हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *