इन दिनों कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली-मुंबई के कुछ इलाकों में तो इतनी ज्यादा बारिश हुई है कि शहर के इंंफ्रास्ट्रक्चर पर भी इसका असर पड़ा है। बहुत से लोग बारिश में फंसे रहे और भीगते रहे। बारिश में कुछ देर तक रहना या नहाना तो ठीक है लेकिन यदि आप लंबे समय तक बारिश में रहते हैं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

हो सकती है बेहोशी

इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो लंबे समय तक बारिश में नहीं रहना चाहिए। जब गीले कपड़े गर्मी को सोख लेते हैं तो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता पर इसका असर पड़ता है जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि शरीर का तापमान असामान्य तौर से कम होने के कारण इंसान को कंपकंपी, भ्रम और गंभीर मामलों में बेहोशी भी हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक नमी में रहने के कारण स्किन को नुकसान हो सकता है और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा नमी के कारण होने वाली स्किन मेकेरेशन (स्किन का सिकुड़ना), बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बना सकती है।

ऐसे करें अपना बचाव

. यदि आप लंबे समय से बारिश में फंसे हैं तो इस खतरे को कम करने के लिए जितना जल्दी हो सके बारिश से बचें और एक शेड में चले जाएं।

. बारिश में भीगने के बाद घर जाकर तुरंत गीले कपड़ों को उतारना और शरीर को अच्छी तरह से सुखाना भी जरुरी है।

. कुछ गर्म ड्रिंक शरीर के तापमान को ठीक करने में मदद कर सकते हैं लेकिन शराब पीने से परहेज ही करें क्योंकि यह गर्मी के नुकसान को बढ़ा सकती है ।

. यदि हाइपोथर्मिया के लक्षण जैसे कंपकंपी, भ्रम या बोलने में प्रॉब्लम हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। तुरंत मेडिकल हेल्प जरुर लें।

. ऐसी इंफेक्शन के किसी भी लक्षण जैसे रेडनेस, सूजन या पस आदि को भी हेल्थकेयर प्रोफेशनल को दिखाएं।

. संभावित समस्या को समझकर और उचित सावधानियां बरतकर आप बारिश से जुड़े रिस्क का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *