अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते आजकल बहुत मात्रा में लोग मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज, वजन और हार्ट हेल्थ ये तीनों चीजें कहीं न कहीं आपस में जुड़े हुए हैं। कई रिसर्चस की मानें तो डायबिटीज होने के पीछे का एक कारण मोटापा भी हो सकता है। मोटापा आपको हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल का मरीज बना सकता है। इससे आप पर दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि यदि आप सही डाइट लेते हैं तो बीमारियों से बचा जा सकता है। आज आपको कुछ ऐसे ही 5 फूड्स बताते हैं जिनका सेवन डायबिटीज की बीमारी में फायदेमंद माना जाता है ।

बादाम

बादाम में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे हार्ट संंबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह वेट लॉस और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ओट्स

ओट्स में मैंग्नीज, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, ऑयरन और जिंक मौजूद होता है। इसमें बीटा-ग्लूकोन नाम का सॉल्यूबल फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल कम करता है। इसका सेवन करने से आपको खूब एनर्जी मिलती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

पालक

यह आपकी डाइट में जरुर होने चाहिए। इसमें विटामिन-ई, सी और के के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिनसे शरीर को भरपूर मात्रा में इम्यूनिटी मिलती है। इन हरी पत्तियों में विटामिन-ई, सी और के के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिनसे शरीर को भरपूर इम्यूनिटी मिलती है। इनमें पाया जाने वाला फाइबर और पानी वजन कम करने में मदद करता है। इसमें नाइट्रेट नाम का कंपाउंड पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। हाई बीपी कंट्रोल रहने के चलते हार्ट की बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है। साथ ही कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के चलते पालक का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है।

रागी

रागी में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। रागी ट्राइग्लिसराइड्स, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी को भी कम करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो डायबिटीज और हार्ट हेल्थ से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर वेट लॉस के लिए मददगार होता है।

हरी मूंग

आप अपनी डाइट में हरी मूंग को भी शामिल कर सकते हैं। यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में मदद करता है। इससे आप दिल संबंधी बीमारियों से बचे रहेंगे। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण इसका सेवन शुगर लेवल के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर वेट लॉस में भी मदद करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *