आज कल की लाइफ स्टाइल को देखते हुए देश में वर्तमान में 11 करोड़ की आबादी डायबिटीज का शिकार है। वहीँ शहर के अलावा डायबिटीज गांव के लोगों को भी अपना शिकार बना रही है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि लखनऊ शहर के एक डॉक्टर ने सेंसर के माध्यम से डायबिटीज पेशेंट का इलाज शुरू किया है।

आपको बता दें लखनऊ शहर के अनुज माहेश्वरी ने डायबिटीज का इलाज हाईटेक किया। उन्होंने एक सेंसर डायबिटीज मरीजों के कंधे पर लगाना शुरू किया, जो 14 दिन तक उनके कंधे पर लगा रहता है। 15वें दिन में आकर उस सेंसर को मरीज उन्हें देंगे और उसके बाद पूरे 14 दिन के दौरान मरीज का शुगर लेवल कब बड़ा कब घटा, इसका पूरा डाटा उनके पास होगा। जिसके जरिए मरीज के शुगर स्तर को समझना आसान हो जाएगा। वहीँ डॉक्टर अनुज माहेश्वरी को 100 फ़ीसदी शुगर कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि अमेरिकन कॉलेज के फिजिशियन ने इन्हें अपना गवर्नर बनाया है।

आखिर क्यों बढ़ती जा रहे हैं डायबिटीज के मरीज

डॉ. अनुज माहेश्वरी ने बताया कि आज कल हर कोई मशीनों पर निर्भर हो गया है। शरीर से कम काम लिया जा रहा है। किसी वक्त भी कुछ भी खा रहे हैं, सोना कम कर दिया है। इसी वजह से डायबिटीज के साथ हाई ब्लड प्रेशर के भी मरीज हमारे देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। 2002 में पूरे देश में सिर्फ सवा करोड़ डायबिटीज के मरीज थे, जो आज 2024 में 11 करोड़ लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। अगर इसका इलाज हाईटेक नहीं किया गया तो दिन प्रतिदिन बढ़ रही डायबिटीज के मरीजों को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए उन्होंने हाईटेक इलाज करना शुरू किया है और 100 फीसदी मरीजों को फायदा हुआ है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *