एयर पिस्टल शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भारत को गौरवान्वित करने के साथ-साथ मनु ने 2 मैडल जीतकर इतिहास भी रच डाला है। हालांकि मनु ओलपिंक खिलाड़ी होने के साथ-साथ अपनी फिटनेस का भी बहुत ध्यान रखती है। वह काफी फूडी हैं लेकिन इसके बावजूद भी अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही एक्टिव हैं। हालांकि मैडल जीतने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए उनकी फिटनेस का राज ही बताते हैं।
नियमित योग और प्राणायाम
मनु अपने दिन की शुरुआत हेल्दी खाने के साथ करती हैं। वह खुद को शांत रखने के लिए नियमित योग और प्राणायाम भी जरुर करती हैं। शरीर में से विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए वह दवाईयों की जगह नैचुरल सन लाइट पर विश्वास करती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सुबह के समय धूप में सुकून के पल बिताती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मनु अपने दिन की शुरुआत भीगे बादाम और अखरोट के साथ करती हैं जिससे उनका दिमाग एक्टिव रहता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C0_nY-MxjeE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
मनु का कहना है कि खुद को शांत और एकाग्रचित बनाना पड़ता है। इसके लिए वह रोज योग और प्राणायाम जरुर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। उनका कहना है कि चाहे वह सारा दिन कितनी भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन योग करना बिल्कुल भी नहीं भूलती।
वर्कआउट करना नहीं भूलती
मनु की उम्र सिर्फ 22 साल है और वह बिल्कुल फिट और एक्टिव हैं। दिनभर में 4-5 घंटे वह शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं और जिम में घंटों वर्कआउट भी करती हैं। मनु भाकर हफ्ते में 5 दिन जिम जरुर जाती हैं और वहां वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग जैसी पावर एक्सरसाइज करती हैं।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/CuUXkVEA5Tl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
प्योर वेजिटेरियन हैं मनु
मनु भाकर की डाइट की बात करें तो वह बिल्कुल प्योर वेजिटेरियन डाइट लेती हैं। वह अंडा तक नहीं खाती और घर में बने खाने का ही सेवन करती हैं जिसमें दाल, रोटी, सब्जी और पनीर जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा प्रोटीन के लिए वह पनीर खाना नहीं भूलती।
