हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा ग्लोइंग और चमकदार रहे लेकिन कई ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करने के कारण कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो रही हैं। त्वचा में पिंपल्स, रेडनेस और सूजन जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में त्वचा को नैचुरली क्लीन करने के लिए आप बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल त्वचा के लिए एक नैचुरल मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, ड्राईनेस से बचाता और उसे कोमल रखता है। इस तेल में विटामिन-ई बहुत अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन-ई एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करता है। तो चलिए आपको इसके कुछ और फायदे भी बताते हैं।
डीप क्लीनिंग करें
इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप चेहरे को डीप क्लीन करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोकर पोंछ लें और फिर त्वचा पर तेल लगाएं। इससे स्किन का तेल बेहतर अवशोषण होगा।
फेस मास्क लगाएं
बादाम का तेल आप फेस मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 2-3 बूंदें बादाम का तेल लें और इसका पेस्ट बना लें। फिर मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
स्किन दिखेगी नरम
थोड़ी मात्रा में बादाम का तेल लें और अपनी उंगलियों की मदद से तेल को अपनी त्वचा पर हल्के हाथों के साथ मसाज करें। इस बात का ध्यान रखें कि तेल की मात्रा ज्यादा न हो नहीं तो स्किन चिपचिपी हो सकती है। रात को सोने से पहले लगाना इसे अच्छा रहेगा। रात भर यह त्वचा में चला जाएगा और सुबह आपकी स्किन नरम और ग्लो नजर आएगी।
स्क्रबिंग करें
स्किन की स्क्रबिंग करने के लिए बादाम का तेल, एक चुटकी चीनी और हल्दी मिला लें। फिर इसके साथ हल्के हाथों से मसाज कर लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनेगी।
पिंपल्स होंगे दूर
बादाम के तेल त्वचा पर सूजन और लालिमा को कम करने में भी मदद करता है। यह त्वचा की जलन और एलर्जी भी शांत होती है। यदि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो गए हैं तो इसे लगाने से स्किन निखर जाएगी। बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो एक्ने और पिंपल्स कम करते हैं।
पैक के तौर पर लगाएं
ओट्स के साथ भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 कटोरी में 1 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच शहद और 2-3 बूंदें बादाम का तेल मिलाएं। अब पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद त्वचा धो लें।
