त्वचा और बालों के साथ-साथ होंठों का भी ध्यान रखना जरुरी है। कई लोग अपने बालों और त्वचा पर अरंडी का तेल लगाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसका सेवन भी करते हैं क्योंकि यह कई सारे पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-6 और औमेगा-9 जैसे कई सारे हैल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा कैस्टर ऑयल में विटामिन-ई भी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स के तौर पर काम करता है। स्वास्थ्य के साथ-साथ यह होंठो के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। चेहरे पर इसके नियमित इस्तेमाल से एलर्जी, कील-मुहांसे और दाग-धब्बे आदि जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यदि आप होंठों पर रोज इस तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे होंठ गुलाबी और कोमल बनेंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि इसे होंठों पर लगाने से क्या-क्या फायदे होंगे।
अरंडी तेल को होंठो पर लगाने से होंगे ये फायदे
. इसे लगाने से होंठों के आस-पास की पिग्मेंटेशन दूर होगी।
. डेड स्किन साफ होगी।
. होंठों की ड्राईनेस दूर होगी।
. होंठ नैचुरली मॉइश्चराइज और हाईड्रेट रहेंगे।
. फटे होंठो से भी आपको छुटकारा मिलेगा।
. यदि आपके होंठ काले-चपटे हैं तो भी यह तेल आपके लिए फायदेमंद है।
. इसे लगाने से धीरे-धीरे होंठो की रंगत नैचुरली गुलाबी होने लगेगी।
होंठों पर ऐसे लगाएं
. होंठों को स्वस्थ रखने के लिए आप अरंडी के तेल को सीधे तौर पर लगा सकते हैं।
. 1-2 बूंद ले और इसे होंठों पर लगाकर कुछ देर मसाज करें।
. फिर इन्हें ऐसे ही छोड़ दें। नियमित घर से बाहर निकलने और रात में सोने से पहले लगाएं।
घर में बनाएं अरंडी तेल से बना लिप बाम
अरंडी तेल से बना लिप बाम आप बाजार से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अरंडी के तेल से भी लिप बाम बना सकते हैं।
सामग्री
शिया बटर – छोटा टुकड़ा
अरंडी का तेल – 1 चम्मच
अन्य कोई भी तेल – 1 चम्मच
शहद – 1/2 चम्मच
. सबसे पहले एक पैन में शिया बटर का छोटा टुकड़ा डालें।
. फिर इसे गर्म करके पिघला लें। अब इसमें अन्य तेल और शहद मिलाएं।
. आपकी लिप बाम बनकर तैयार है।
