इन दिनों सावन का पावन महीना चल रहा है। ऐसे में भोलेनाथ के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार वाले दिन उपवास रखते हैं, परंतु व्रत के दौरान शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। व्रत के दौरान 2-3 घंटे तो आसानी से निकल जाते हैं लेकिन उसके बाद शरीर बेहाल सा होने लगता है। इसके अलावा उमस भरी गर्मी के कारण खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आप भी इन दिनों सावन सोमवार का उपवास कर रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए इस दौरान खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं।
ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
सावन के व्रत में यदि आप कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे मखाने, बादाम, काजू खा सकते हैं। इन सभी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह आपके शरीर को एनर्जी देते हैं। ऐसे में आप इन सभी चीजों से बने शेक का सेवन भी कर सकते हैं।
दूध या दही खाएं
व्रत के दौरान शरीर में से प्रोटीन और कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पनीर या फिर छाछ का सेवन भी आप कर सकते हैं।
खुद को रखें हाइड्रेटेड
व्रत में कुछ महिलाओं को डिहाइड्रेशन के कारण बेहोशी होने लगती है। ऐसे में आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें। पूरा दिन कम से कम 2-3 लीटर पानी जरुर पीएं। इसके अलावा आप फलों से बने जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
फल खाएं
व्रत में अनाज का सेवन करने पर मनाही होती है ऐसे में आप कुछ फल जैसे केला, सेब, अनाज का सेवन कर सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर, कैल्शियम पाया जाता है जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।
