अगर आपने बॉलीवुड की विक्की डोनर मूवी देखी होगी , तो आपको बता दें कि असल जिंदगी में भी एक विक्की डोनर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल आज कल मेडिकल की दुनिया में कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। वहीँ इससे जुड़ी कई ख़बरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसे में अब एक सनसनी ख़बर सामने आई है जिसमे टेलीग्राम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पावेल ड्यूरोव ने खुद खुलासा किया है कि उनके 100 से अधिक जैविक बच्चे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से साझा की है। तो बता  दें कि वे असल जिंदगी में विक्की डोनर ही हैं।

मैसेजिंग ऐप का सहारा लिया

आपको बता दें उन्होंने इसे अपने 5.7 मिलियन ग्राहकों के साथ साझा करने के लिए मैसेजिंग ऐप का सहारा लिया है। उन्होंने इस बात पर लिखा है कि उन्हें बताया गया था कि उनके 100 से अधिक जैविक बच्चे हैं। यह उस लड़के के लिए कैसे संभव है जिसने कभी शादी ही नहीं की है। इतना ही नहीं वो लड़का अकेले रहना पसंद करता है।

इस बात का खुलासा किया

ड्यूरोव ने बताया है कि लगभग 15 साल पहले उनके एक मित्र ने उनसे एक अनुरोध किया था और उन्हें बताया था  कि वह और उनकी पत्नी प्रजनन संबंधी समस्या के कारण बच्चे पैदा नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मुझसे बच्चा पैदा करने के लिए एक क्लिनिक में शुक्राणु दान यानि स्पर्म डोनेट करने के लिए कहा था। मुझे यह एहसास होने से पहले कि वह बहुत गंभीर है, मैं हंसने लग गया। वहीँ मेरे दोस्त ने कहा कि क्लिनिक के बॉस ने उन्हें बताया कि उच्च गुणवत्ता वाली दाता सामग्री की कमी थी। डॉक्टर ने आगे कहा कि यह 39 वर्षीय व्यक्ति का नागरिक कर्तव्य है कि वह गुमनाम रूप से अधिक जोड़ों की मदद करने के लिए अधिक शुक्राणु दान करे। तब मैंने ये निर्णय लिया।

बच्चे पैदा करने में की मदद

ड्यूरोव ने बताया कि मैंने शुक्राणु दान के लिए साइन अप किया। वहीँ सन 2024 तक तेजी से आगे बढ़ते हुए, मेरी पिछली दान गतिविधि ने 12 देशों में सौ से अधिक जोड़ों को बच्चे पैदा करने में मदद की है। इसके अलावा कई वर्षों के बाद जब मैंने शुक्राणु दान करना बंद कर दिया था। बावजूद इसके कम से कम एक आईवीएफ क्लिनिक में अभी भी मेरे जमे हुए शुक्राणु उन परिवारों की ओर से गुमनाम उपयोग के लिए उपलब्ध हैं जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं।

दूसरे पुरुषों को किया प्रोत्साहित

ड्यूरोव ने बताया कि मैं अब अधिक स्वस्थ पुरुषों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं, ताकि बच्चे पैदा करने के लिए संघर्ष कर रहे परिवार अधिक विकल्पों का आनंद ले सकें। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा है कि परंपरा की अवहेलना करें, आदर्श को फिर से परिभाषित करें।

संतानों की संख्या

ड्यूरोव की इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से उनकी पोस्ट को 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनकी एक पोस्ट का एक स्क्रीनग्रैब एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया था, जहां कई लोगों की इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रहीं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *