बॉलीवुड किंग खान और सुपरस्टार शाहरुख खान उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां हर किसी को शरीर से जुडी बीमारी हो ही जाती है। दरअसल शाहरुख़ खान कुछ दिनों से मुंबई में अपनी आंखों का इलाज करवा रहे थे। लेकिन अब इसी सिलसिले में वह अमेरिका का रुख कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका कुछ दिनों से मुंबई केएक अस्पताल में आंखों का इलाज चल रहा था। लेकिन जैसा इलाज उन्हें चाहिए वैसा हुआ नहीं और अब इसी को ठीक करने के लिए वह जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
शाहरुख खान के करीबी सूत्र ने बीमारी को लेकर शेयर की जानकारी
आपको बता दें उनके सूत्र ने यह साफ कहा कि शाहरुख के आंखों का इलाज कैसा हुआ और क्या गलत हुआ इसके बारे में कोई खास जानकारी तो नहीं है। लेकिन किंग खान की मुंबई में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई है। इससे पहले मई महीने में शाहरुख खान अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। दरअसल मई महीने में वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल मैच के दौरान हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। अब ऐसे में शाहरुख खान मोतियाबिंद की सर्जरी करवाने के लिए अमेरिका का रुख करने वाले हैं।
आखिर क्या है मोतियाबिंद
आपको बता दें मोतियाबिंद एक आम बीमारी है जो किसी भी उम्र में व्यक्ति को हो सकती है। दरअसल जब लेंस पर धुंधला और क्लाउडी सा होने लगता है तो किसी भी चीज को देखने में दिक्कत होने लगती है। चीजें साफ नहीं दिखाई देती है। इतना ही नहीं इस बीमारी से पीड़ित लोगों को पढ़ने, काम करने, कार चलाने या किसी भी काम को करने के दौरान दिक्कत होने लगती है। जब यह बीमारी ज्यादा दिक्कत पहुंचाने लगती है तब सर्जरी के बाद ही यह ठीक होती है।
मोतियाबिंद के कारण
60 से अधिक उम्र वाले होते हैं इसका शिकार
डायबिटीज के मरीजों को रहता है खतरा
आंखों में चोट लगने की वजह से भी मोतियाबिंद हो जाता है
आंख की कोई पुरानी सर्जरी के कारण भी मोतियाबिंद की शिकायत हो सकती है
मायोपिया की वजह से भी मोतियाबिंद होने का खतरा
हाई बीपी में भी रहता है रिस्क
मोतियाबिंद होने के लक्षण
आंखों का लाल होना
आंखों में तेज दर्द और खुजली
जी मिचलाना और मतली होना
अचानक से दिखाई न देना
