गाजियाबाद के खोड़ा के एनसीआर अस्पताल में बिना रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही थी। ऐसे में ये मामला जब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के सामने आया तो उन्होंने एक्शन लेते हुए उस अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है।

महिला टेक्नीशियन कर रही थी जांच

आपको बता दें इस अस्पताल में महिला टेक्नीशियन वाजिदा तबस्सुम एक वर्ष से अल्ट्रासाउंड जांच कर रही थी। सेंटर पर पंजीकृत डॉ. अनुभव चौबे एक साल पहले ही नौकरी छोड़ चुके थे। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मशीन सील को कर दिया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधक को नोटिस भी जारी कर दिया गया है, जिसमे तीन दिन के अन्दर उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

मशीन को फिलहाल सील कर दिया गया है

आपको बता दें गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग संजोग ने बताया कि खोड़ा के एनसीआर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन से पेशेंट की जांच रेडियोलॉजिस्ट के बिना की जा रही थी। इस बात की जानकारी मिलने पर डॉ. अनुराग अस्पताल में पहुंचे और टेक्नीशियन वाजिदा तबस्सुम को अल्ट्रासाउंड करते हुए देख कर उससे इस बारे में पूछताछ की।

वहीँ डॉ. ने बताया कि वाजिदा के पास कोई डिग्री नहीं है, साथ ही डॉ. अनुभव लंबे समय से अस्पताल नहीं आ रहे थे। फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि वह एक वर्ष पहले ही अस्पताल छोड़ चुके हैं। इसके बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर अस्पताल संचालक अब्दुल रहमान को तीन दिन में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिया गया है। इस दौरान पीसीपीएनडीटी के जिला समन्वयक उमेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *