जहां एक तरफ स्वास्थ्य विभाग कई तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए करता रहता है, वहीँ उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक महीने में 14 HIV पॉजिटिव केस मिलने हडकंप मच गया है। दरअसल एक महीने के भीतर 10 पुरुषों और चार महिलाओं समेत 14 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गये हैं। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

30 साल से ऊपर के लोग HIV पॉजिटिव

आपको बता दें जिन लोगों में एचआईवी के लक्षण पाए गये हैं वे 30 साल से ऊपर की उम्र के हैं। ऐसे में इस जिले में एचआईवी पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2360 के पार हो गयी है। फिल्गाल ये सभी पीड़ित एआरटी सेंटर से दवा ले रहे हैं।

पेट में पल रहे बच्चे को लेकर चिंता में स्वास्थ्य विभाग

आपको बता दें स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिला के पेट में पल रहे नवजात को लेकर चिंता में है। ऐसे में नवजात को एचआईवी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर में जून माह में 1108 लोगों की एचआईवी जांच की गई थी, इनमें 393 पुरुष थे, जबकि 715 महिलाएं थी। वहीँ इनमे 10 पुरुष और चार महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गई हैं। इस संख्या के साथ ही जिले में एचआईवी पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है।

डॉक्टरों की निगरानी में होगी गर्भवती की डिलिवरी 

जिस गर्भवती महिला में एचआईवी पाया गया है, उसकी डिलीवरी अब स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होगी। ऐसे में  गर्भवती को काउंसलर के संपर्क में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही डॉक्टर की देखरेख में गर्भवती महिला का प्रसव कराने की स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *