गुरुवार देर शाम नयी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन हो गया। दरअसल उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती के कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीने में दर्द की शिकायत हुई थी
आपको बता दें वे झारखंड और छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुकें हैं। वहीँ पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक र गुरुवार शाम नयी दिल्ली स्थित आवास पर राजीव रंजन को सीने में दर्द की शिकायत हुई की थी। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां करीब डेढ़ घंटे तक इलाज किया गया उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। आज उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जायेगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
नेताओं ने शोक जताया
उनके निधन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी और जदयू के राष्ट्रीय सलाहकार पूर्व सांसद केसी त्यागी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।
