अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बहुत ज्यादा चॉकलेट खाना पसंद करते हैं तो हो जाएं सावधान। दरअसल हाल ही में मध्यप्रदेश से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला टीचर के चॉकलेट में नकली दांत निकले हैं। इस घटना ने लोगों के बीच काफी हंगामा मचाया है। साथ ही लोगों में एक बार फिर खाने की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह घटना मध्यप्रदेश के खरगोन जिले का है, जहां एक महिला टीचर को बच्चे के जन्मदिन पर चॉकलेट मिली थी। महिला टीचर का नाम मायादेवी गुप्ता जोकि एक सेवानिवृत्त स्कूल प्रिंसिपल हैं। वहीं वह महिला टीचर वर्तमान में एक NGO में पढ़ाती है। हाल ही में NGO में किसी छात्र का बर्थ-डे सेलिब्रेट किया गया तो महिला टीचर को भी चॉकलेट मिला था। ऐसें में जब वे चॉकलेट खाने लगी तो उसे चार नकली दांत खाने का सेट मिला, जिसे देख वह काफी हैरान हुई।
महिला टीचर ने क्या बताया
टीचर का कहना है कि उसे छात्र के जन्मदिन के मौके पर एक लोकप्रिय ब्रांड की कॉफी टेस्ट वाली चॉकलेट मिली थी। जब टीचर चॉकलेट खाना शुरू की तो उसे बहुत टाइट महसूस हुआ। ऐसे में जब वह चॉकलेट को बाहर निकाला तो पता चला की उसमे चार नकली दांतों का एक सेट था।
महिला ने खाद्य सुरक्षा विभाग में दायर की शिकायत
बता दें कि इस घटना के बाद महिला ने खरगोन के जिला के खाद्य सुरक्षा विभाग को इस मामले की पूरी जानकारी भेजी और इस मामले की जांच करने की अपील की है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने घटना की जांच के लिए एक टीम भेजी है। हालांकि विभाग ने चॉकलेट का नमूना ले लिया है, और उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
