आज कल के लाइफस्टाइल में शराब एक फैशन स्टेटमेंट बन गया है। ऐसे में कोई भी पार्टी या फंक्शन हो तो शराब होती है और लोग इसका सेवन करते भी हैं। कुछ तो बहुत ही ज्यादा मारा में इसका सेवन करते हैं, लेकिन बहुत से लोग एक तय मात्रा में ही इसको पीते हैं। दरअसल शराब पीने से सेहत पर उल्टा असर तो पड़ता ही है।

ऐसे में बहुत से लोग इसको छोड़ना भी चाहते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं। बता दें कुछ रिसर्च में कहा गया है कि अचानक शराब छोड़ने पर कान, एंग्जाइटी, घबराहट, कंपकंपी, चिड़चिड़ापन, पसीना आना, नींद न आना जैसी दिक्‍कतें हो सकती हैं। लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल है कि अगर कोई शराब का सेवन एक महीने के लिए छोड़ ददेता है तो क्या ही होगा। इससे उसके शरीर पर क्‍या असर पड़ेगा। इसी को लेकर एक र‍िसर्च में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

कितने दिन छोड़नी चाहिए शराब

आपको बता दें एक नई रिसर्च में सामने आया है कि सिर्फ एक महीने तक शराब न पीना आपकी तमाम तरह की सेहत से जुडी मुश्किलों को दूर कर सकता है। दरअसल शराब छोड़ने के पहले हफ्ते में ही आपको नींद में सुधार नजर आने लग जायेगा। नींद जल्दी आएगी और सुबह समय पर उठना आसान हो जाएगा।

शराब छोड़ने के 2 सप्ताह बाद आपकी त्वचा में चमक आने लगेगी। जो चेहरे पर दिखाई भी देगी। हेल्थलाइन की रिसर्च के अनुसार, चार हफ्ते या उससे अधिक तक शराब न पीने से लीवर में भी सुधार आने लगता है। हृदय रोग और कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

शराब पीने से सेहत को ये नुकसान होते हैं

आपको बता दें कुछ लोगों का मानना है कि शराब पीने से जल्‍दी नींद आती है, लेकिन यह आपके रैपिड आई मूवमेंट में बाधा बनता है। जिससे अगले दिन आपको थकान महसूस होती है। भले ही आप कितनी ही देर तक क्‍यों न सोएं, लेकिन रैपिड आई मूवमेंट आधी रात में जागने की वजह बन सकता है। लंबे समय तक शराब पीने से स्क‍िन संक्रमण और कैंसर के खतरे का खतरा बढ़ सकता है। यह इम्‍यून सिस्‍टम को कमजोर करता है।

60 से अधिक बीमारियों के होने का खतरा

यदि आपका वजन अधिक है और आप नियमित रूप से शराब का सेवन कर रहे हैं तो आपको पता चलेगा कि शराब छोड़ने के बाद आपका वजन कम होना शुरू हो गया है। एक बीयर में लगभग 154 कैलोरी होती है, जबकि 5-औंस गिलास वाइन में लगभग 123 कैलोरी होती है।

वोदका, टकीला, जिन और रम जैसी हार्ड शराब की मात्रा आम तौर पर प्रति औंस 100 कैलोरी से कम होती हैं। हाल के शोध से पता चला है कि किसी भी मात्रा में शराब के सेवन से पीने वालों में 60 से अधिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

इन्हें माना जाता है हैवी ड्रिंकर

बता दें सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार जो पुरुष एक सप्ताह में 15 ड्रिंक्स या इससे ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, उन्हें हैवी ड्रिंकर माना जाता है। वहीं महिलाओं के मामले में यह पैमाना थोड़ा अलग है। एक हफ्ते में 8 या इससे ज्यादा ड्रिंक्स लेने वाली महिलाओं को हैवी ड्रिंकर माना जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *