हरियाणा के एक प्राइवेट स्कूल कई बच्चे एक साथ बीमार पड़ गये हैं। इसकी वजह है स्कूल में कीटनाशक दवा का छिड़काव होना। दरअसल हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे अचानक उल्टी करने लगे वहीँ कुछ बच्चों को चक्कर आने लगे तो तुरंत उन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कक्षा में कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद यह सब हुआ है। वहीँ इस घटना से बच्चों के माता-पिता घबरा गए और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है।
क्लास में किया गया कीटनाशक दवा का छिड़काव
वहां के जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के नेतृत्व में एक कमेटी इस मामले की जांच में जुटी है। लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधन ने क्लास में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया था। जैसे ही क्लास में छात्रों का आना शुरू हुआ, तो कीटनाशक के असर से एक के बाद एक 28 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बीमार होने लगे। इए में प्रबंधन के हाथ पांव फूलने लग गये और आनन फानन में छात्र-छात्राओं को निजी अस्पताल और सीएचसी गन्नौर में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
28 बच्चों को हुई उलटी और चक्कर आने की शिकायत
इस मामले पर सीएचसी गन्नौर की एसएमओ टीना के मुताबिक 28 बच्चे दाखिल हुए थे, जिन्हें चक्कर आ रहे थे और कुछ को उल्टी हुई थी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि कीटनाशक दवा का छिड़काव स्कूल में हुआ था अब बच्चे खतरे से बाहर हैं।
