आज के बदलते दौर में लोग मानसिक धर्म यानी पीरियड्स के बारे में भले ही खुल कर बात करनी शुरू कर दी है। वहीं आज भी ऐसे कई लोग है जो इसके बारे में बात करने से कतराते हैं, शर्म महसूस करते हैं। इतना ही नहीं लोग इस पर खुल कर बात करने पर पाबंदी लगाते हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जो ऐसे सोच वाले लोगों को एक तरह से चुनौती देता है। बता दें कि इस वीडियो में दो भाइयों ने पीरियड्स के बारे में खुलकर बात-चीत की है। वहीं यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @anishbhagatt पर शेयर किया गया हैं।

छोटे भाई को पीरियड्स के बारे में बताया

दरअसल इस वीडियो में एक बड़ा भाई छोटे भाई के बर्थडे पर सरप्राइज देता है। पहले तो वो अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई देता है और फिर अपने भाई को पीरियड्स के बारे में बताने लगता है। छोटा भाई कहता है कि उसे इस बारे में नहीं पता। इसके बाद बड़ा भाई अच्छी तरह से बताता है कि लड़कियों को हर महीने इससे गुजरना होता है।

छोटा भाई पूछता है कि क्या दर्द भी होता है, तो भाई कहता है कि हां ये काफी पेनफुल भी होता है। इसके बाद बड़ा भाई छोटे को सैनेटरी नैपकिन लेने की सलाह देता है। वीडियो छोटे भाई के एक प्यारे से मैसेज से खत्म होता है, जिसमें वो अपने आसपास की लड़कियों को प्रोटेक्ट करने और उनकी रक्षा करने की बात करता है।

पीरियड्स में महिलाएं खुद का ऐसे रखें ख्याल

वजाइनल एरिया के आसपास की अच्छे से सफाई करें

वॉशरूम जाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं

सिनैटरी पैड को हर 4-5 घंटे में बदलते रहें

पीरियड्स के समय कंफर्टेबल अंडरवियर चुनें

पीरियड्स के दौरान कम नमक खाएं क्योंकि नमक के सेवन से दर्द बढ़ सकता है

पीरियड्स के दौरान हाइजीन को बनाए रखने के लिए कपड़े की बजाय सिनैटरी पैड का इस्तेमाल करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *