कुछ महीने पहले ड्राई आईस खाने से कई लोग बीमार हो गये थे। ऐसे में ड्राई आईस खाए वाले लगों को हॉस्पिटल एडमिट भी कराया गया था। जिसके बाद से होटल वाले पर केस भी किया गया था। लेकिन अब फिर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे ड्राई आईस खाने की वजह से एक बच्ची की जान चली गयी है। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांद गांव से का है जहां शादी में आए एक 3 साल के बच्चे की ड्राई आइस खाने की वजह से मौत हो गई। दरअसल, यह बर्फ खुले में पड़ी थी, जिसे बच्चे ने सामान्य बर्फ समझकर खा लिया। बर्फ खाने के कुछ देर बाद घर लौटते समय बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ने लगी और जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाते समय बच्चे की रस्ते में ही जान चली गयी।
आखिर ये ड्राई आइस है क्या
ड्राई आइस बिलकुल सामान्य बर्फ की तरह ही दिखाई देती है। ये सुखी बर्फ होती है, जिसे आमतौर पर शादियों या फिर पार्टियों की रौनक बढ़ाने के लिए यूज़ किया जाता है। बता दें इस बर्फ से धुआं निकलता है, जिससे आसपास का माहौल आकर्षक लगता है। ड्राई आइस सॉलिड कार्बन डाइऑक्साइड की मदद से बनाई जाती है। फूड इंडस्ट्री में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस बर्फ का तापमान आमतौर पर 80 डिग्री सेल्सियस तक होता है।
ड्राई आइस खाने के कई नुकसान है
इसकी वजह से मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है
कई बार उल्टी आने के साथ ही साथ मुंह जलने की समस्या भी होती है
चक्कर आने के अलावा शरीर से ब्लीडिंग होने का खतरा भी रहता है
लंबे समय तक सिर में दर्द बना रह सकता है
खास बात ये कि इससे पेट से जुडी समस्या भी हो सकती है। इसे खाने से गैस्ट्रोइंटसटाइनल समस्याएं जैसे पेट फूलना, पेट में दर्द होने के साथ ही अपच जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसे खाने से गैस्ट्रिक डिसटेंशन होने के साथ ही साथ कई बार आंतें भी प्रभावित हो सकती हैं।
