मानसून शुरू होते ही डेंगू के मामले बढ़ने लगते हैं। जिसकी वजह से बहुत से लोगन अपनी जान भी गंवा बैठते हैं। लेकिन आपको बता दें इस साल के शुरुआत से अब तक कर्नाटक में डेंगू का कहर जारी है। इसके कारण बहुत से लोगों की जान चली गयी है।
9000 से अधिक मामले आये हैं सामने
आपको बता दें 9,000 से ज़्यादा मामले जनवरी से लेकर अभी तक सामने आ चुके हैं। वहीँ सात लोगों की मौतभी हो चुकी है। केरल सरकार के मुताबिक अभी तक 66,298 लोगों की डेंगू के लिए जांच ओ चुकी है। जिनमें से कुल 9,082 लोगों में बुखार की पुष्टि पायी गयी है।
110 लोगों को भर्ती कराया गया है
बड़े स्तर पर बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) क्षेत्रों में जनवरी से 13 जुलाई तक 2,830 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमे से 110 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ पिछले 24 घंटों में डेंगू के 202 नए मामले भी सामने आये हैं। इसी के साथ चिक्कमगलुरु में 18 वर्ष से अधिक आयु के कुल 5,725 वयस्कों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं एक वर्ष से कम आयु के 154 शिशु भी डेंगू की चपेट में हैं।
