आपने बहुत बार जापान के लोगों की फिटनेस के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी कुछ खास आदतों के बारे में। दरअसल जापान में लोगों की आदतें उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की तरफ इशारा करते हैं। वे अपनी आदतों में सेहतमंद आहार, नियमित व्यायाम, और सामाजिक साधुता को महत्व देते हैं। जापानी लोग समय की महत्ता को समझते हैं और स्वस्थ्य और संतुलित जीवन जीने के लिए स्वस्थ आदतों का पालन करते हैं।  तो चलिए उनकी नही आदतों के बारे में जानते हैं।

जापानियों की कुछ खास आदतें जो आपको लंबी और स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकती हैं

हर दिन कम खाना

बता दें जापानी लोग कम मात्रा में खाने का सेवन करते हैं। उनकी प्लेटें आमतौर पर छोटी होती हैं। वे धीरे-धीरे और ध्यान से खाते हैं। जिससे उन्हें अधिक खाने से रोकने में मदद मिलती है।

ताजा भोजन का सेवन

जापानी लोग ताजे और मौसमी भोजन ही करते हैं। वे बहुत सारी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और समुद्री भोजन की तरफ ध्यान देते हैं।

नियमित रूप से व्यायाम करना

जापानी लोग नियमित रूप से व्यायाम की तरफ ध्यान देते हैं। वे पैदल चलना, साइकिल चलाना और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना पसंद करते हैं।

पर्याप्त नींद लेना

वे लोग नींद अच्छे से लेते हैं। वे आमतौर पर रात में 7-8 घंटे सोते हैं।

तनाव कम करना

तनाव कम करने के तरीके पर जोर देते हैं। वे ध्यान, योग और ताई ची जैसी गतिविधियों का अभ्यास करते हैं।

सामाजिक रूप से एक्टिव रहना

जापानी लोग सामाजिक रूप से हमेशा एक्टिव रहते हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।

शराब और धूम्रपान से दूरी

ये लोग शराब और धूम्रपान का सेवन न के बराबर करते हैं। इन्ही की वजह से वे कम बीमार होते हैं।

अगर आप भी उनकी इन 7 स्वस्थ आदतों को अपनी अपना लेंगे, तो आपको भी लंबी और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *