आपने देखा होगा आये दिन सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बनाने को लेकर कई ख़बरें वायरल होती रहती हैं। अब ऐसे में देश के एक डॉ. ने एक दिन में सबसे ज्यादा जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बता दें ये डॉक्टर जयपुर के सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. धीरज दूबे हैं। इन्होने एक दिन में 34 जॉइंट रिप्लेसमेंट जिसमें 33 घुटनों की और एक कूल्हे के जोड़ की ट्रांसप्लांट सर्जरी की है।

कई रिकॉर्ड बना चुकें हैं

आपको बता दें डॉ. धीरज पहले भी कई तरह के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकें हैं। इनमे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और फोर्ब्स वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल है।

19 मरीजों की 34 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की

डॉ. धीरज दूबे ने बताया कि 9 मई को उन्होंने ये सभी 34 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की थी। वे इसकी तैयारी पिछले कुछ समय से कर रहे थे। जब उन्हें मौका मिला तो जयपुर में उन्होंने इस तरह के अनोखे विश्व रिकॉर्ड को स्थापित किया। इस रिकॉर्ड में 19 पेशेंट्स शामिल हुए जिनमें अलग अलग मरीजों के एक ही या दोनों जोड़ों की रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी।

पूरी टीम की मेहनत

बता दें सर्जरी के बाद सभी मरीज आसानी से चल फिर पा रहे हैं। वहीँ सभी सर्जरी का डाटा रिकॉर्ड संस्थाओं को भेजा गया, जहां उन्होंने डाटा को वेरिफाई कर रिकॉर्ड को मान्यता प्रदान की। इस मौके पर डॉ. धीरज ने कहा कि एक ही दिन में 34 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी करने का रिकॉर्ड बनाना केवल मेरे व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें पूरी टीम की मेहनत शामिल है।

सर्जरी में नई तकनीकों का इस्तेमाल

डॉ. धीरज दूबे अपने उपचार के दौरान नई तकनीकों व अपडेट उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए जाने पहचाने जाते हैं। इनमें कम्प्यूटर नेविगेशन एंड मिनिमल इन्वेसिव सर्जरी का प्रयोग भी किया गया है। वर्तमान में डॉ. धीरज दुबे शैल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रिप्लेसमेंट सर्जरी को सफलतापूर्वक कर रहे हैं।

वहीं, अगर घुटने का कुछ ही हिस्सा खराब होता है तो डॉ. धीरज दूबे, पूरे जोड़ को न बदल कर उसे टक्सप्लास्टी तकनीक से आंशिक प्रत्यारोपण ही करते हैं। उन्होंने टक्सप्लास्टी तकनीक के बारे में बताया कि यह सर्जरी तभी की जाती है जब जोड़ का एक हिस्सा ही खराब हो। इस तकनीक से पूरे घुटने की ओपन सर्जरी करने की जगह सिर्फ जोड़ में खराब हुए हिस्से को बदला जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *