संगीत जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। इंडियन पॉप आइकॉन पॉपुलर सिंगर ऊषा उत्थुप के पति, जानी चाको उत्थुप का सोमवार को निधन हो गया है। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। जानी ने अपने घर पर टीवी देखते हुए बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र 78 साल थी। जानी चाको उत्थुप एक बिजसनेस मैन थे।

कार्डियक अरेस्ट से गयी जान

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जानी ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे और वो चाय की खेती के उद्योग से जुड़े हुए थे। ऊषा और जानी की पहली मुलाकात 70 के दशक की शुरुआत में कोलकाता के आइकॉनिक रेस्टोरेंट ट्रिंकाज में हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। जानी चाको उत्थुप का अंतिम संस्कार मंगलवार यानी आज किया जाएगा।

इस साल की शुरुआत में ऊषा उत्थुप को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें ये सम्मान म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दिया गया था। पॉप आइकॉन क्वीन कही जाने वालीं ऊषा ने इस सम्मान को पाने पर कहा था, ‘ये एक अविश्वसनीय क्षण है। मैं भारत सरकार की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे टैलेंट को पहचाना। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत होटलों में गाने से की थी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *