एक मरीज के लिए डॉक्टर का दर्जा किसी भगवान से कम नहीं होता है। वहीँ डॉक्टर भी अपने मरीज का सही से इलाज करने में हमेशा अपना बेस्ट देते हैं। ऐसे में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर रोटरी क्लब ऑफ़ जालंधर वेस्ट की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन को मनाने के पीछे सभी डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करना है। वहीँ रोटरी के नये अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुअबह 8 बजकर 30 पर हुई  

बता दें रोटरी क्लब के सभी मेम्बेर्स सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर जीटीबी नगर के गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में माथा टेकने के लिए एकत्र हुए। इस मौके पर नए अध्यक्ष आरटीएन. टी.पी.एस बाजा ने गुरुद्वारा माथा टेका और सभी सदस्यों से सहयोग मांगा।

वहीँ बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष पी.एस बिंद्रा, क्लब सलाहकार डॉ. एसपीएस ग्रोवर, कुलदीप सिंह. पी.पी. एवं टीपीएस बजाज, तरसेम सिंह भोला, इंजीनियर एए जंजिया, जोगिंदर सिंह, दलजीत सिंह विरदी, एमएस वालिया भी मौजूद रहे।

पहुंचे वृद्धाश्रम, मनाया अन्नपूर्णा दिवस  

इसके बाद टीम मकदूमपुरा में संजीवनी वृद्धाश्रम में अन्नपूर्णा दिवस मनाने के लिए पहुंची। जहां सभी सदस्यों की तरफ से आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धों को भोजन कराया गया। इस मौके पर  असह्रम के सभी लोग काफी खुश नजर आये। उन्होंने अपनी बात भी वहां आये रोटरी के सदस्यों से की।

न्यू रूबी अस्पताल में मनाया गया डॉक्टर्स डे

बता दें रोटरी क्लब के सभी सदस्य डॉक्टर दिवस और सीए दिवस मनाने के लिए दोपहर 2 बजे न्यू रूबी अस्पताल पहुंचे। यहां पर क्लब की तरफ से शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

वहीँ बहुत से डॉक्टर्स ने अपने विचार शेयर करते हुए अपने अस्पताल और वहां काम अकर्ण वालों की सराहना की। कुछ डॉक्टर्स ने बताया कि उनसे मरीज आ आकर पूछते हैं कि डॉ. साहब मैं ठीक हो जाऊंगा न।

ये डॉक्टर रहे उपस्थित

इस मौके पर डॉ. सुषमा चावला, डॉ. एसपीएस ग्रोवर, श्रीमती डॉ. एचके ग्रोवर, डॉ. राज कुमार हस्तिर, डॉ. पुनीत पाल सिंह ग्रोवर, डॉ. हरनीत ग्रोवर, डॉ. मनबीर सिंह, सुश्री डॉ. लीना ग्रोवर, डॉ. एचएस पाल, सुश्री डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. राजेश्वरी, डॉ. जश्नीव कप्पोर्म सुश्री डॉ. पूजा कपूर, डॉ. नरोतम सिंह, सुश्री डॉ. गगन, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. निपुण खन्ना, डॉ. जसजिंदर सिंह मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *