देश के सरकारी स्कूल में मिड डे मील मिलने का प्रावधान है। जिसका लाभ स्कूल के सभी बच्चे उठा पाते हैं। वहीँ बता दें उत्तर भारत के कई इलाकों में बरसात को देखते हुए सरकारी स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील के मीनू में कुछ बदलाव किये गये हैं। ताकि बच्चों की सेहत ठीक रह सके।  

कई सब्जियों को नहीं दिया जायेगा

बिहार के एमडीएम में बैंगन, भिंडी और साग नहीं मिड डे मील में नहीं परोसे जाएंगे। इसके साथ ही बरसात के मौसम में विद्यालय एवं रसोईघर सह भंडारगृह में विशेष साफ सफाई का भी ध्यान रखा जायेगा। ताकि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रह सके। बिहार के निदेशक मिथिलेश मिश्र ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मिड डे मील योजना को पत्र जारी कर दिया है और उसमे कहा है कि प्रारंभिक विद्यालयों में मिदा डे मील योजना अंतर्गत बच्चों को गर्म, ताजा, पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

इन सब्जियों में पनपते हैं कीड़े

बता दें बारिश के मौसम में बैगन में कीड़े तेजी से पनपने लगते हैं, इसलिए अगर इस मौसम में बैगन, साग अथवा भिंडी का सेवन किया जाए तो इसमें मौजूद कीड़े शरीर में जाकर कई तरह की समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। दरअसल, बारिश के मौसम में कुछ सब्जी और सागों का एसिडिक लेवल काफी बढ़ जाता है, जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

किचन की साफ-सफाई के जारी हुए निर्देश

वहीं, बरसात के इस मौसम में सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों की विशेष रूप से साफ-सफाई करने व किचेन को भी साफ़ रखने की निर्देश जारी किये गये हैं। एमडीएम निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म एवं ताजा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *