भारत में चिकित्सा सेवाओं की स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण रही है। ऐसे में हाल ही में एक सर्वे ने देश के अस्पतालों में बदहाल हालात को खोलकर रख दिया है। इस सर्वे में खुलासा हुआ कि देश के लगभग 80 फीसदी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स, और दवाइयों की भारी कमी है, जो रोगियों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन रही है।

40451 अस्पतालों में से 8089 अस्पताल की हालत बेहतर

बता दें कि इस सर्वे को करने के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS) नाम का टूल बनाया था, जिसका उद्देश्य देश के अलग-अलग अस्पतालों से जानकारी इकट्ठा करना था। लेकिन इस टूल से सर्वे करने के बाद पता चला कि 40451 अस्पतालों में से केवल 8089 अस्पताल ही ऐसे थे जो IPHS के मानकों पर खड़ा उतरा मतलब कि उन अस्पतालों में सारी जरूरी मेडिकल सर्विस उपलब्ध थी।

वहीं इस रिपोर्ट कें मुताबिक भारत में चिकित्सा सेवाओं की बदहाली के कई कारण सामने आयें हैं। बता दें कि अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी के कारण, रोगियों की सही देखभाल और निगरानी में देरी होता है, जिससे उनके हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, डॉक्टर्स की संख्या भी अस्पतालों में पर्याप्त नहीं होने के कारणविशेषज्ञ सलाह और उपचार की व्यवस्था में कठिनाई हो रही है।

दवाओं की कमी

दवाओं की कमी भी एक मुख्य समस्या है, जिसका सीधा प्रभाव रोगियों के उपचार में हो रहा है। अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की संख्या में कमी होने से रोगियों को उचित उपचार प्राप्त करने में समस्या आ रही है, विशेषकर ऐसे गंभीर रोगों के मामलों में जहां पेशेंट की कंडीशन नाजुक होती है।

अस्पतालों में सिस्टमैटिक सुधार की जरूरत

इस समस्या के मुख्य कारणों में से एक है अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में कम संसाधनों का होना। विभिन्न अस्पतालों में सिस्टमैटिक सुधार की जरूरत है, ताकि वहां पर दी जाने वाली सेवाएं बेहतर हो सकें और रोगियों को समय पर उपचार मिल सके। सरकार को चिकित्सा सेवाओं में इस समस्या को हल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। न केवल नई अस्पतालों की स्थापना की जानी चाहिए, बल्कि मौजूदा अस्पतालों को भी सुधारा जाना चाहिए ताकि रोगियों को उचित चिकित्सा सेवा मिल सके।

इसके अलावा, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर्स की संख्या में वृद्धि करने के लिए कदम बढ़ाने चाहिए, ताकि वे बेहतरीन चिकित्सा सेवा प्रदान कर सकें। हालांकि इस समस्या का समाधान चिकित्सा दवाओं और सेवाओं की व्यवस्था में सुधार के माध्यम से ही हो सकेगा, जिससे देश के लोगों को बेहतर मेडिकल सेवाएं मिल सकें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *