Medical: मेडिकल के क्षेत्र में एक तरह नई नई तकनीकों से जुडी ख़बरें सामने आती रहती हैं। वहीँ दूसरी तरफ कई डॉक्टर्स अपनी डिग्री का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ एशिया ही मालाम बिहार के छपरा जिले से सामने आया है। जहां एक महिला डॉक्टर ने अपने वार्ड पार्षद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। ये घटना काफी हैरान कर देने वाली है।
आखिर क्यों किया महिला डॉक्टर ने ऐसा
दरअसल छपरा के मढौरा में एक लेडी डॉक्टर और वार्ड 12 के पार्षद वेड प्रकाश दोनों रिलेशनशिप में थे और जल्दी ही शादी करने वाले भी थे। लेकिन इसी बीच पार्षद ने शादी कनरे से इनकार कर दिया। जिसके बाद इस लेडी डॉक्टर ने अपने पार्षद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।
बेडरूम में बुलाकर दिया इस घटना को अंजाम
आपको बता दें लेडी डॉक्टर और वार्ड पार्षद वेद प्रकाश के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, वार्ड पार्षद वादा करने के बावजूद लेडी डॉक्टर से शादी नहीं कर रहा था। इससे नाराज लेडी डॉक्टर ने उसे अपने घर पर बुलाया और बेडरूम में ही उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बेहतर इलाज के लिए किया रेफर
लेडी डॉक्टर ने गुप्तांग काटने की खबर खुद ही पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बेडरूम से वेद प्रकाश को बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। अब उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। वहीँ इस बारे में सारण पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी लेडी डॉक्टर से भी पूछताछ कर रही है।
