दिल्ली के एम्स अस्पताल में हाल ही में हुए एक अनोखे घटनाक्रम ने लोगों को चौंका दिया है। भीषण गर्मी के बाद भारी बरसात के पानी की वजह से एम्स अस्पताल के 9 ऑपरेशन थिएटर बंद हो गए, जिसके कारण कई मरीजों की सर्जरी कराने में देरी हुई। ऐसे में AIIMS के कर्मचारियों ने बहुत व्यावस्थित तरीके से एमर्जेंसी सेवाएं प्रदान की। ट्रामा सेंटर में होने वाली चार लाइव सेविंग सर्जरी प्रक्रियाएं इस माहौल में भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
क्या है पूरा मामला
इस घटना का सबसे बड़ा कारण बारिश का होना माना जा रहा है। दिल्ली में हाल ही में आये बारिश ने एक बार फिर से शहर की सड़कों में जमावट पैदा की और जल-जमाव ने कई इलाकों में पानी भर दिया। इस पानी भराव ने अस्पताल की कई सीवर लाइन्स को भी प्रभावित किया, जिसके कारण ऑपरेशन थिएटरों में पानी का भराव हो गया।
वहीं 9 ऑपरेशन थिएटर बंद होने बावजूद ट्रामा सेंटर में चार महत्वपूर्ण लाइव सेविंग सर्जरी प्रोसीजर्स को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। दरअसल यह चारों मरीज दुर्घटना व अन्य कारणों से गंभीर रूप से घायल होकर एम्स के ट्रामा सेंटर में लाए गए थे। जांच के दौरान डॉक्टर ने तुरंत सर्जरी का फैसला लिया। हालांकि अब चारों पेशेंट सुरक्षित हैं।
लाइव सेविंग सर्जरी प्रोसीजर्स से 4 लोगों को मिली नई जिंदगी
ट्रामा सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आनंद विजय रेनॉल्ड्स ने बताया कि इन चार सर्जरी प्रोसीजर्स में एक बच्चे का दिल का ऑपरेशन और तीन अन्य महत्वपूर्ण घायलों की उपचार प्रक्रियाएं शामिल थीं। उन्होंने इस सफलता को अपने दल के प्रोफेशनलस और कर्मचारियों के संघर्ष का परिणाम बताया।
साथ ही उन्होंने जोरदार बारिश के दौरान ट्रामा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना भी किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प से भरी स्थिति थी, जब हमारे कर्मचारियों ने इस भारी बारिश के दौरान जीवन बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना घायलों की देखभाल किया।
