महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए बहुत सी ब्यूटी प्रोडक्टस और कॉस्मेटिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन दिनों जितने भी ब्यूटी प्रोडक्टस हैं उन्हें बनाने के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब महिलाएं इन प्रोडक्टस का यूज लंबे समय तक करती हैं तो इससे उन्हें ऑर्गन फेल होने, स्किन इन्फेक्शन, कैंसर आदि समस्याएं हो सकती हैं।
वहीं इन ब्यूटी प्रोडक्टस में से एक लिपस्टिक भी है जो कैंसर की बीमारी को लेकर इन दिनों काफी विवादों में हैं। इतना ही नहीं इस पर वैज्ञानिक समुदायों के बीच भी मतभेद हैं। हालांकि इस मामले पर कई स्टडी और रिपोर्ट पब्लिश हो चुके हैं, जिनसे समझा जा सकता है कि क्या यह बात सच है या फिर केवल एक अफवाह है।
लिपस्टिक में पाए जाने वाले केमिकल
लिपस्टिक में कैंसर के लिए खतरनाक होने के तर्कों में सबसे प्रमुख उल्लेखनीय केमिकल लीड, कैड्मियम, और फॉर्मल्डिहाइड शामिल है। ये तत्व विभिन्न रूपों में उपस्थित हो सकते हैं और यह अधिकतर उत्पादों की विशेषता और उपयोग पर आधारित होता है। उदाहरण के लिए कैड्मियम आमतौर पर पिगमेंट्स में पाया जाता है, जबकि लीड और फॉर्मल्डिहाइड समय-समय पर प्रस्तुत हो सकते हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक इन केमिकल्स के कम मात्रा में यूज करने से लिपस्टिक में वास्तविक खतरा उत्पन्न होने की संभावना कम मानी गई है। उच्च मात्रा में इनका यूज करने से हेल्थ के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने अधिक सुरक्षित उत्पादन प्रक्रियाओं और स्तर पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए सुझाव दिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं लिपस्टिक के साइड इफेक्ट्स क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
लिपस्टिक लगाने से हेल्थ को होने वाले नुकसान
एलर्जी या इंफेक्शन बढ़ना
होंठों का रंग काला पड़ना
खाने के साथ लिपिस्टिक का अंदर जाना
अल्सर की समस्या होना
लिपस्टिक को आईशैडो के तौर पर लगाने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचना
प्रेगनेंसी के समय दिक्कत आना
किडनी फेल होना
कैंसर का जोखिम बढ़ना
लिपिस्टिक के नुकसान से बचने के उपाय
होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लागायें
हर्बल लिपस्टिक का चुनाव करें
जब भी लिपिस्टिक खरीदे तो अच्छे से चेक कर लें
प्रेगनेंसी में लिपिस्टिक न लगाएं
कोशिश करें कि हफ्ते में 3 बार से ज्यादा लिपस्टिक न लगाएं
अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक लें
ज्यादा देर तक लिपस्टिक न लगा के रखें
