क्या आप भी अपने डाइट में बहुत ज्यादा बटर और चीज का इस्तेमाल करते हैं, अगर हां तो आज से ही इसे खाना कम कर दें। दरअसल हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICMR) ने एक अहम रिसर्च रिपोर्ट में चीज और बटर जैसे खाद्य पदार्थों को अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के तौर पर श्रेणीबद्ध कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ये खाद्य पदार्थ न केवल आपके हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकते हैं, बल्कि वे अनेक बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। इसके साथ ही इनके बदले में हेल्दी खाद्य विकल्पों का चयन करना हेल्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
क्या होता है अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का अर्थ होता है कि उन्हें उस स्तर तक प्रोसेस्ड किया गया है जिसमें सामान्य खाद्य पदार्थों के साथ-साथ अन्य चीजे भी जुड़े होते हैं। इनमें शुगर, तेल, फैट, आदि का उपयोग किया जाता है, जिनका नियमित सेवन अधिकतर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थ आमतौर पर प्री-पैकेज्ड स्नैक्स, बिस्किट्स, नमकीन, और कई तरह के ब्रेड्स में पाए जाते हैं।
इससे होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम
ICMR की रिपोर्ट के मुताबिक ये अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स आपके स्वास्थ्य के लिए सूखा समान हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने से मोटापा, डायबिटीज, हार्ट रोग, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन खाद्य पदार्थों के उपयोग को कम से कम रखना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
इन हेल्दी फूड आइटम्स का करें चुनाव
इस रिपोर्ट के के बाद ICMR ने इस बात पर काफी जोर दिया है कि हमें अपने आहार में हेल्दी विकल्पों का चयन करने की आवश्यकता है। यहां हम कुछ हेल्दी खाद्य विकल्प जानते हैं जिन्हें हम अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
स्वादिष्ट फल और सब्जियां
ताजगी और पोषण से भरपूर फल और सब्जियां एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इन्हें सलाद या फ्रेश जूस के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।
उबले हुए अंकुरित अनाज
जैसे कि ओट्समील, रगी, और जौ ये सुबह के नाश्ते में शामिल किए जा सकते हैं और इनमें विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।
दही और पनीर
आप पनि डाइट में दही और पनीर को शामिल करें। दरअसल इसे प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। जो आपकी हड्डियों की सेहत को हेल्दी रखता है।
खोया दूध और दही से बनी लस्सी
वहीं आप अपने डाइट में खोया दूध और दही से बनी लस्सी का सेवन कर सकते हैं। जो हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
फल और दाल
बता दें कि फल और दाल भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं, जिन्हें रोटी, सलाद, और सब्जी के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।
