गर्मी का मौसम हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण होता है। हीट वेब के कारण होने वाली समस्याओं से लेकर, आंखों की एलर्जी, पाचन और त्वचा से संबंधित कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। इस मौसम में बहुत से लोगों को होंट फटने की समस्या भी हो रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं। जो लोग अधिक समय के लिए धूप में रहते हैं, उनमें होंठ फटने की समस्या अधिक होती है। यह ड्राई स्किन यानी की त्वचा के सूखेपन के कारण होने वाली समस्या है। हालांकि अगर आपको बार-बार यह दिक्कत हो रही है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर करें।
होंठ फटने की समस्या के पीछे क्या कारण होता है
दरअसल मौसम में बदलाव, एलर्जी, बहुत अधिक धूप-सर्दी या फिर कुछ दवाइयों के अधिक सेवन के कारण होंठ फटने की वजह बनता है। हालांकि यह सामान्य घरेलू उपायों के माध्यम से ठीक भी हो जाती है। कुछ लोगों में यह समस्या बार-बार देखने को मिलती है। वहीँ अगर ये ज्यादा हो तो इसे चिलाइटिस के रूप में जाना जाता है। वहीँ बता दें गर्मी के दिनों में होंठ फटने का एक प्रमुख कारण डिहाइड्रेशन भी होता है। तेज धूप के कारण शरीर से पसीने के रूप से पानी अधिक निकल जाता है, इस अनुपात में कम पानी पीने वाले लोगों में होंठ फटने के साथ त्वचा में सूखेपन की समस्या भी होने लगती है।
होंठ फटने के गंभीर मामले
यदि आप खूब पानी भी पीते हैं तब भी आपको होंठ फट रहे हैं तो इसे कुछ विटामिन्स की कमी या फिर कोई अन्य सेहत से जुडी समस्या हो सकती है। बता दें फोलेट (विटामिन बी 9), राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2), विटामिन बी 6 और बी 12 की कमी के कारण भी बार-बार होंठ फटने की समस्या होती है। इन विटामिन्स की कमी से कई तरह की अन्य समस्याओं का जोखिम भी रहता है। ऐसे में इसे इग्नोर न करें।
गर्मी में होने वाली दिक्कत
मेडिकल रिपोर्टस की मानें तो चिलाइटिस (होंठ फटने की गंभीर समस्या) संक्रमण और सूजन संबंधी बीमारियों के कारण होने वाली दिक्कत है। इस स्थिति में अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो फटे हुए होंठों के दरारों में बैक्टीरिया चला जाता है और फिर इन्फेक्शन होने का चांस रहता है। हालांकि यह पता लगाने के लिए कि, आपको सामान्य होंठ फटने की दिक्कत है या फिर चिलाइटिस, इसके लिए किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
किस तरह से करें बचाव
होंठ फटने की सामान्य समस्या से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। वहीँ होंठ फटने की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए यूवी रेज से बचाव वाले क्रीम या लिपबाम का यूज़ करें। खूब सारा पानी और तरल पदार्थों को डाइट में शामिल करें। ताकि शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाकर होंठों को स्वस्थ रखा जा सके। पेट्रोलियम जेली या शहद लगाने से भी होंठ मुलायम रहते हैं। खीरे के टुकड़ों को होंठों पर रगड़ने से सूखेपन की समस्या दूर होती है और होंठ स्वस्थ बने रहते हैं।
