गर्मी इतनी ज्यादा है कि बिना एसी के बैठना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब हर समय तो एसी में नहीं रह सकते हैं। काम के लिए एसी रूम से कभी कभी बाहर भी निकालना पड़ता है। ऐसे में जब आप एक दम से एसी रूम से बाहर निकते हैं तो इसका असर सीधा आपकी सेहत पर पड़ता है। दरअसल एसी की हवा से अचानक बाहर निकलकर गर्म तापमान में जाने से शरीर तामपान को एडजस्ट नहीं कर पपाता है और दिक्कत होने लगती है। कार में चल रह एसी हो या घर या ऑफिस, इन जगहों से व्यक्ति अचानक बाहर निकलता है। इसकी वजह से आपको सर्दी-जुकाम समेत कई समस्याओं का खतरा रहता है।

एसी से अचानक गर्म तापमान में जाने की वजह से आपको इन समस्याओं का खतरा रहता है

जब आप एसी को बहुत कम तापमान पर सेट करके रहते हैं और अचानक से इससे बाहर निकलते हैं। तो इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। शरीर अचानक गर्म तापमान को एडजस्ट नहीं कर पाता है और इससे आपको इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।

वहीँ एसी की हवा से अचानक गर्म हवा में निकलने से आपके शरीर का तापमान अचानक बढ़ भी सकता है। इसकी वजह से बुखार आने की समस्या हो सकती है। बुखार या इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको अचानक एसी से बाहर निकलने पर बहुत ज्यादा गर्म तापमान में नहीं जाना चाहिए।

एसी की ठंडी हवा से अचानक बाहर जाने से आपकी आंखों पर भी इसका असर पड़ता है। अचानक तापमान में बदलाव की वजह से आपकी आंखें ड्राई होने गलती हैं। इसकी वजह से आपकी आंखों में खुजली की समस्या भी हो सकती है। ऐसे लोग जिनकी आंखें पहले से ड्राई हैं, उन्हें एसी की हवा में ज्यादा देर नहीं बैठना चाहिए।

एसी की ठंडी हवा से अचानक बाहर जाने से सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं, तो इसकी वजह से आपको बंद नाक और राइनाइटिस की समस्या हो सकती है।

एसी की हवा भले ही गर्मी से राहत देने का काम करती है। लेकिन बहुत ज्यादा देर इसमें रहने से बचना चाहिए। इसके अलावा बहुत कम तापमान पर एसी चलाने से बचना चाहिए। एसी की सही साफ-सफाई न होने पर भी आपको कई समस्याओं का खतरा रहता है। इसलिए आपको एसी की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *