पीरियड्स से पहले शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोन असंतुलन इसका एक बड़ा कारण है क्योंकि इससे स्किन पर बहुत असर होता है। इस दौरान कुछ लोगों के स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं तो कुछ लोगों ऑयल ग्लैंड्स एक्टिव हो जाते हैं। इसके कारण एक्ने की समस्या गंभीर तौर पर प्रभावित करती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान अपने खान-पान से लेकर स्किन केयर रुटीन तक कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान बॉडी में एक्ने की समस्या होती क्यों है?

पीरियड्स से पहले इस वजह से होती है बॉडी एक्ने की समस्या

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई महिलाओं को पीरियड्स से ठीक पहले बॉडी एक्ने की समस्या से जूझना पड़ता है। ये मुहांसे अक्सर पीठ, कंधे या छाती पर होते हैं जो हार्मोनल परिवर्तन के कारण होते हैं। यह हार्मोन ऑयल का उत्पादन बढ़ाते हैं और रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे पूरे शरीर पर दाने निकल आते हैं और यह पीरियड्स आकर जाने तक बने ही रहे हैं। कई बार एक्ने के इन दानों का दाग लंबे समय तक शरीर पर बना रहता है और समझ में नहीं आता कि इससे किस तरह बचा जाए। ऐसी स्थिति में आप कुछ उपाय अपनाकर इससे बच सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

दूध और चीनी वाली चीजें न खाएं

खासतौर पर प्रोसेस्ड फूड, डेयरी और चीनी से बने फूड्स का सेवन कंट्रोल करें क्योंकि इससे सूजन बढ़ेगी और मुंहासे भी बढ़ सकते हैं। इन चीजों के सेवन से हार्मोन्स का प्रोडक्शन प्रभावित होगा और ऑयली ग्लैंड्स और भी ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करेंगे। इससे एक्ने की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

बेंजोयल पेरोक्साइड वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें

कुछ स्मार्ट बदलावों के साथ भी आप इन्हें मैनेज कर सकते हैं। अपने पीरियड्स से कुछ दिन पहले जैसे कि बेंजोयल पेरोक्साइड जैसे मुहांसे से लड़ने वाले तत्वों वाले सौम्य बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना शुरु करें। इससे बॉडी एक्ने की समस्या में कमी आएगी और स्किन पोर्स साफ रहेंगे। इससे एक्ने की समस्या में भी कमी आएगी। ऐसे में आप एक्सपर्ट की सलाह से बेंजोयल पेरोक्साइड वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स करें इस्तेमाल

ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बॉडी एक्ने की समस्या से बचाव होगा दरअसल, सैलिसिलिक एसिड, त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं को हटाने, ऑयल को कम करने, रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद करके काम करेंगे। इससे बनने वाले पिंपल्स की संख्या कम हो जाएगी और उपचार में तेजी आएगी। इससे बॉडी एक्ने की दिक्कत तो कम होगी बल्कि एक्ने के बाद शरीर पर रहने वाले दाग-धब्बों में भी कमी आती है। लगातार इस्तेमाल से स्किन साफ हो जाएगी और एक्ने व दाग-धब्बों में कमी आएगी।

प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं

पीरियड्स से पहले आपको बॉडी एक्ने की समस्या हर बार होती है तो आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। आपको सबसे पहले तो प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से ऑयल ग्लैंड्स और एक्टिव हो जाते हैं और स्किन और ऑयली हो जाती है इससे बॉडी एक्ने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों के सेवन से हार्मोन्स और असंतुलित हो जाएंगे जिससे बॉडी एक्ने की समस्या और बढ़ जाएगी इसलिए इस दौरान प्रोसेस्ड फूड के सेवन करने से बिलकुल बचें।

टाइट कपड़े न पहनें

पसीने और तेल को फंसाने वाले टाइट कपड़े पहनने से बचें। इससे बॉडी एक्ने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। पसीना आना या व्यायाम करने के तुंरत बाद नहाने की कोशिश करें। तकिए और तौलिये को नियमित रूप से बदलें और लंबे बालों को अपनी पीठ से दूर रखें।

इस बात का भी रखें ध्यान

इस बात का ध्यान रखें कि आपके मासिक धर्म चक्र में मुंहासे आमतौर पर कब शुरू होते हैं ताकि आप सतर्क रहें हालांकि यह निराशाजनक है लेकिन मासिक धर्म के दौरान शरीर पर मुंहासे होना आम बात है और थोड़ी अतिरिक्त देखभाल तथा त्वचा की देखभाल की नियमितता से इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *