बीती रात स्थानीय होटल में नीमा जालंधर की मासिक संगोष्ठी रखी गई। यह संगोष्ठी नीमा जालंधर के प्रेजिडेंट डॉ. एस.पी डालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस संगोष्ठी में प्रमुख तौर पर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बलराज गुप्ता मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित हुए। मंच का संचालन डॉ. राजीव धवन ने बहुत अच्छे से किया। संगोष्ठी की शुरुआत भगवान धनवंतरि के पूजन के साथ हुई।

इसके बाद नीमा जालंधर के सेक्रेटरी डॉ. राजीव धवन ने आए हुए सभी नीमा सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद नीमा ने सदस्यों की अकाल मृत्यु की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद डॉ. परविंदर बजाज जी को राष्ट्रीय नीमा के महासचिव के पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। नीमा सदस्यों से भरे हाल में भावुक हुए डॉ. बजाज ने अपनी उपलब्धियों को सभी सदस्यों को समर्पित किया और कहा कि यह सब आप सभी के प्यार और स्नेह का परिणाम है।

डॉ. गुप्ता ने दी स्ट्रोक पर अहम जानकारी
इसके बाद डॉक्टर गुप्ता ने स्ट्रोक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्ट्रैस आजकल के रहन सहन तथा गलत खानपान के कारण इसके रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्ट्रोक मुख्यतः दो प्रकार का होता है एक दिमाग़ की नस का फटना और दूसरा हृदय रोग (रक्तचाप) के कारण थक्के का दिमाग की धमनियों में जाकर जम जाना। अधरंग इसके मुख्य कारणों में से है। इसके लक्षणों की बात करें तो वह आते ही पहले के कुछ मिनट या दो तीन घंटे के बीच रोगी अगर अस्पताल में पहुंच जाए तो उसके जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है और जितना लेट होता है या घर का इलाज करते हैं तो ठीक होने की स्थिति लेट या खराब हो सकती है फिर इसके उपचार में लापरवाही बरतने पर भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसके उपचार में दवाईओं तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धति तथा सर्जरी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने नीमा सदस्यों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह से दिया।

इसके बाद आए हुए मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में डॉक्टर एस पी डालिया ने नए तथा आए हुए नीमा के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
ये डॉक्टर्स रहे मौजूद
इस संगोष्ठी में डॉ अनिल नागरथ, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ पवन विशिष्ठ , डॉ उरफान , डॉ वरूण अग्रवाल, डॉ अंकुर गौतम, डॉ सुमित कल्याण, डॉ विपुल कक्कड़ , डॉ एस एस गोहतरा , डॉ संजय बग्गा , डॉ जितेंद्र प्रभाकर, डॉ परवीन गुगलानी, डॉ अविनाश , डॉ सुनीता नागरथ , डॉ दिनेश जग्गी, डॉ नमिता जग्गी

डॉ मोनिका शर्मा , डॉ आरती भारद्वाज, डॉ रचना हांडा, डॉ रीमा मल्होत्रा , डॉ विनीता गोस्वामी समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रहे।

