दूध एक ऐसी चीज है जो लगभग हर घर में रोज इस्तेमाल होती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दूध हमारे शरीर के लिए क्या-क्या करता है? हर साल 1 जून को विश्व मिल्ड डे मनाया जाता है इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य यह है कि लोग दूध पीने के फायदे समझ पाएं और इसे अपनी डाइट में शामिल कर पाएं। दूध एक सूपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना जानकारी के दूध पी लेते हैं ऐसे में शरीर को इसके फायदे होने की जगह नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए दूध पीने के फायदे बताते हैं।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन और फैट लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है। ऐसे में इससे आप ओवरईटिंग से बचेंगे इसका असर हर किसी पर एक तरह नहीं होता और इस पर अभी और रिसर्च की जरुरत है हालांकि यदि आप लो फैट दूध को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो वजन कंट्रोल में रहेगा।

प्रेग्नेंसी में मिलेगा फायदा

कुछ जरुरी विटामिन, मिनरल्स, आयोडीन और जरुरी पोषक तत्व दूध प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद रहेंगे। यह भ्रूण के लिए भी जरुरी है। यह भ्रूण के मस्तिष्क और हड्डियों की ग्रोथ में भी मदद करेगा। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और कैल्शियम बच्चों में पोषण संबंधी जरुरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इसके अलावा पनीर, दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी अच्छे साबित होंगे।

दिल रहेगा स्वस्थ

कुछ लोग सोचते हैं कि दूध में फैट होता है और वो डील के लिए अच्छा नहीं है लेकिन ये पूरी सच्चाई नहीं है। लो-फैट या स्किम्ड दूध में पूरे दूध के पोषक टीटीसी तो मिलते हैं, लेकिन सैचुरेटेड फैट कम होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी इसलिए अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो लो-फैट दूध एक अच्छा ऑप्शन होगा।

हड्डियों बनेगी मजबूत

हड्डियों के लिए दूध का नाम सबसे पहले आता है और ये सही भी है क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन-D कि मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। नियमित रूप से दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों से बचाव होगा खासतौर पर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ये फायदेमंद है।

मेंटल हेल्थ रहेगी अच्छी

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे कि विटामिन-सी, बी और डी आपके दिमाग और इमोशनल हेल्थ के लिए अच्छे होंगे। आप अपनी डाइट में दूध को शामिल कर सकते हैं इससे दिमाग को उम्र से होने वाली दिक्कतों से बचाया जा सकेगा।

पाचन रहेगा स्वस्थ

दूध आपके पाचन को भी बेहतर बनाएगा। इसे पीने से एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्याएं दूर होगी। दूध शरीर में कैल्शियम का अवशोषण खाने को एनर्जी में बदलने और हेल्दी मेटाबॉल्जिम को स्पोर्ट करेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *