हर साल को 31 मई यानी की आज के दिन वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के बुरे प्रभाव के बारे में जागरुक करना और इस्तेमाल को रोकना है। बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और गुटखा खाने के कारण फेफड़ों से लेकर दिल तक की बीमारियों का खतरा रहता है। वहीं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तंबाकू के लोगों को अपना शिकार बना रही है। खासतौर पर स्मोकिंग खुद के साथ ही दूसरों को भी हार्म करती हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या स्मोकिंग और तंबाकू की लत को छुड़ाने की है। काफी सारे लोग जो तंबाकू की लत छुड़ाना चाहते हैं उनका मानना है कि ये काफी मुश्किल है। ऐसे में कुछ नैचुरल रेमेडी और हर्ब्स स्मोकिंग की लत को छुड़ाने में मदद करेगी।

एक्यूपंचर थेरेपी

2012 में हुई स्टडी के अनुसार, एक्यूपंचर की मदद से स्मोकिंग की लत में कमी आएगी। दरअसल, कान के पास मौजूद खास एक्यूपंचर प्वाइंट जो वेगस नर्व्स के सबसे पास होती है उस पर प्रेशर डालने से स्मोकिंग की लत पर असर होगा। एक्यूपंचर की मदद से ट्रीटमेंट करने पर स्मोकिंग न करने से होने वाली दूसरी समस्याओं जैसी सिर दर्द, माइग्रेन, मायोफेशियल दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलेगी।

काली मिर्च

इसका इस्तेमाल करने से स्मोकिंग की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी। स्मोकिंग न करने पर इंसान को घबराहट, बैचेनी और एंग्जायटी होने लगती है। ऐसे में आप काली मिर्च ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी दिक्कत दूर करने में मदद करेगा। ब्लैक पेपर ऑयल को इनहेलर में लेकर सूंघने से असर नहीं होगा। वहीं इस एसेंशियल ऑयल को सीने पर लगाने से स्मोकिंग की लत कम होगी। काली मिर्च के तेल को आप अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके निकोटीन की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी।

लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल में लिनालूल और लिनालिल कंपाउंडर पाए जाते हैं। यह स्मोकिंग की लत को कंट्रोल करने में मदद करेंगे। लगातार स्मोक न करने के कारण होने वाले सिर दर्द और नींद न आने की समस्या में लेवेंडर ऑयल राहत देगा। वहीं जो लोग स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं उन्हें कंस्ट्रेंशन में दिक्कत होगी। इससे राहत पाने में अरोमाथेरेपी में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।

नींबू

नींबू के रस का स्मोकिंग में कितना असर होता है। इस बारे में और ज्यादा रिसर्च की जरुरत रहती है लेकिन ताजे नींबू के रस को पीने से निकोटिन की तलब कम होगी।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *