ससुराल सिमर का फेम और बिग-बॉस 12 की विनर रह चुकी दीपिका कक्कड़ सैकेंड स्टेज कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात का जानकारी उन्होंने फैंस को खुद एक पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट के बाद फैंस और उनके दोस्त एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं हालांकि उन्होंने कहा है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।
पेट के ऊपरी हिस्से में हुआ तेज दर्द
दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि – ‘जैसे कि आप सब जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से के तेज दर्द के साथ हॉस्पिटल जाना, फिर पता चलना कि हमारे लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है और फिर पता चलना कि ये ट्यूमर सैकेंड स्टेज कैंसर है। ये हमारे लिए सबसे मुश्किल समय है जिसे हमने देखा और एक्सपीरियंस किया है। मैं पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना करने और इससे निकलने के लिए पॉजिटिव और डिटरमाइन हूं। इंशाल्लाह मेरा परिवार भी इसमें मेरे साथ है और आप सब भी लगातार प्यार और दुआ भेज रहे हैं। हम इससे निकल जाएंगे। इंशाल्लाह दुआ में याद रखना’।
https://www.instagram.com/p/DKKd3kgMUqh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
लगातार हो रहा था पेट में दर्द
दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने भी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने फैंस को बताया कि उन्हें कैसे कैंसर की जानकारी मिली। शोएब ने बताया है कि दीपिका को बीते कुछ दिनों से लगातार पेट में दर्द हो रहा था। उन्होंने इसका टेस्ट करवाया तो पता चला कि उन्हें ट्यूमर है। कुछ समय पहले ही दीपिका की सर्जरी होने वाली थी जिसमें ये ट्यूमर निकाला जाने वाला था लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस को तेज बुखार हो गया और उनकी सर्जरी टाल दी गई थी। अब जांच में पता चला कि ट्यूमर में सैकंड स्टेज का कैंसर है। दीपिका ने व्लॉग में कहा है कि डॉक्टर्स ने उन्हें तसल्ली दी है कि ये कैंसर काफी आसानी से ठीक किया जा सकता है। कोई भी चिंता की बात नहीं है।
क्या होता है लिवर कैंसर?
लिवर कैंसर तब होता है जब लिवर में खराब कैंसर वाले सेल्स बनने लगते हैं। ये सेल्स लिवर को ठीक से काम नहीं करने देते। यदि समय रहते इसका इलाज न हो तो यह कैंसर शरीर के बाकी हिस्सों में भी यह फैल सकता है।

इस वजह से होता है लिवर कैंसर
इस कैंसर के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारणों की अगर बात करें तो हेपेटाइटिस बी या सी वायरस का इंफेक्शन शामिल है जो लिवर को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा फैटी लिवर बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण लिवर को गंभीर नुकसान होता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अनहेल्दी लाइफस्टाइल जैसे कि खराब खाना, एक्सरसाइज न करना, शरीर का ध्यान न रखना भी लिवर कैंसर का खतरा बढ़ाता है।
लक्षण
इसके लक्षणों की बात करें तो शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण नहीं दिखते लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। जैसे
. जब लिवर अच्छे से काम न करे तो पेशाब बहुत ही गहरे पीले रंग का आता है।
. यदि आप हर समय थका-थका महसूस करते हैं तो यह भी लिवर की परेशानी का लक्षण हो सकता है।
. दाई पसली के नीचे यदि कोई सख्त गांठ महसूस हो तो यह लिवर ट्यूमर हो सकता है।
. बिना किसी वजह से भूख कम लगना या वजन गिरना चिंता की बात हो सकती है।
. अगर पेट के ऊपर दाई ओर दर्द या सूजन हो तो यह लिवर से जुड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।
. यदि आपके शरीर पर चोट लगे बिना ही निशान दिख रहे हैं तो यह लिवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं।
. लिवर खराब होने के कारण शरीर में पित्त जमा हो सकता है जिससे लगातार खुजली हो सकती है।
. यदि आपको अक्सर लगता है कि आपको उल्टी आ रही है तो यह भी लिवर की खराबी का लक्षण हो सकता है।

. अगर आपकी आंखें या स्किन पीली दिख रही है तो यह भी लिवर की खराबी का संकेत है।
. अगर बिना किसी इंफेक्शन के बार-बार बुखार आए तो यह भी लिवर कैंसर की ओर इशारा कर सकता है।
