बीते दिन जालंधर के स्थानीय होटल में नीमा वुमेन्स फॉर्म जालंधर की मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का आयोजन डॉ. रीना कक्कड़ की देखरेख में हुआ। इसमें हिमालय कंपनी की ओर से डॉ. एलिजा तथा Facial Aesthetic And Cosmotologist डॉ. विधी ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की।

संगोष्ठी की शुरुआत भगवान धन्वंतरि पूजन के साथ हुई।

इसके बाद डॉ. रीना कक्कड़ ने आए हुए सभी नीमा सदस्यों का स्वागत किया।

मंच का संचालन सेक्रेटरी डॉक्टर विनीता गोस्वामी ने बहुत अच्छे से किया।

डॉ. एलिजा ने दी जानकारी

इसके बाद डॉक्टर एलिजा (Eliza) ने प्रमुख स्त्री रोग पी.सो.ओ.डी संबंधी विकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बीमारी के लिए उन्होंने सिर्फ आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल पर जानकारी दी।

इसके बाद डॉ. विधी ने फेशियल एस्थेटिक और कॉस्मेटोलॉजी (चेहरे की रौनक तथा झुर्रियों के उपचार में) दवाईयों तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी प्रदान की। आए हुए दोनों एक्सपर्ट्स डॉक्टर ने नीमा सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर अच्छे से दिया।

 

डॉ. परविंदर बजाज को राष्ट्रीय महासचिव बनने पर किया सम्मानित

इसके बाद नीमा पंजाब के जनरल सैक्टरी डॉ. अनिल नागरथ ने आने वाले समय में रजिस्ट्रेशन की रीन्यूवल के लिए जरुरी क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पूरी फीमेल नीमा फॉर्म ने डॉ. परविंदर बजाज जी को राष्ट्रीय महासचिव बनने पर सम्मानित किया और बधाई दी। इसके बाद आए हुए मुख्य वक्ताों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सैंटरल हस्पताल से डॉ. अमिता शर्मा तथा डॉ. सूक्रिती विशेष तौर पर उपस्थित हुए। अंत में डॉ. सुप्रिया क्वात्रा ने आए हुए सभी नीमा सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया किया। संगोष्ठी को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष डॉ. वंदना यश ने भी विशेष तौर पर योगदान दिया।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद

नीमा की मासिक संगोष्ठी में डॉ. गीता गुगलानी, डॉ सुनीता नागरथ, डॉ नमिता जग्गी, डॉ आरती भारद्वाज, डॉ रचना हांडा, डॉ कोमल शर्मा, डॉ मीनल छाबड़ा, डॉ रीना मल्होत्रा, डॉ अनुपमा सूद, डॉ. एस.पी डालिया, डॉ. डॉ राजीव धवन, डॉ वरूण अग्रवाल, डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ राजेश चांदना तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *