गर्मियों में तेज धूप और लू जनजीवन को बेहाल कर देता है। गर्मी में लोग चिपचिपाहट और पसीने से परेशान आ जाते हैं। इसलिए जब हम धूप से घर लौटते हैं तो ठंडे-ठंडे पानी से नहाने का मन करने लग जाता है। अब ऐसे में लोग सोचते हैं कि अगर वे नहाएंगे तो उनके शरीर का टेंप्रेचर नॉर्मल हो जाएगा और उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन आपका ऐसा सोचना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा देगा। तेज धूप से घर लौटने के बाद तुरंत नहाना सही नहीं है तो चलिए जानते हैं धूप से आने के बाद कितनी देर बाद शॉवर लेना चाहिए।
तुंरत घर आकर नहाने से क्या होता है?
मान लीजिए आप बाहर से तपती धूप से घर आए हैं और बॉडी का टेंपरेचर बहुत बढ़ा हुआ है। ऐसे में अगर शरीर पर ठंडा पानी डाला जाता है तो इससे एकदम से शरीर का तापमान कम हो जाता है। फिर तापमान में तुरंत बदलाव होने से सेहत को नुकसान हो जाता है। ऐसा करने से शरीर को गर्म-सर्द हो जाएगा और फिर बुखार, खांसी, गले में दर्द, जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ठंडा पानी सिर पर न डालें
लोग बाहर से आते हैं और फिर सीधा बाथरूम में पहुंचकर ठंडा पानी सिर पर डाल लेते हैं। अगर ऐसी आदत है आपकी तो इससे आपकी ब्रेन हेल्थ खराब हो सकती है और ब्रेन फ्रीज तक हो सकता है।
तो धूप से आने के बाद कितनी देर में नहाएं?
जब भी ऐसी situation में हो यानि धूप या गर्मी से बेहाल होकर घर पहुंचे हैं तो सबसे पहले पंखे की हवा में पसीने को सूखने दें। फिर कुछ 20 से 30 मिनट का गैप रखकर ही नहाने के लिए जाएं। जब नहाने जाएं तो बहुत ज्यादा ठंडे पानी का यूज न करें, नॉर्मल गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। ऐसा करते हैं तो बॉडी का टेंपरेचर नॉर्मल बना रहता है और फिर शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
