क्या आप इस बात को समझते हैं कि रेगुलर टेस्ट अच्छी सेहत को मेंटेन रखने के लिए जरूरी है? ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट Rashi Chowdhary बताती हैं कि शुरुआती जांच न सिर्फ बीमारियों को खतरनाक स्टेज तक पहुंचने से रोकने में मददगार है और साथ ही लॉन्ग टर्म में हॉस्पिटल के भारी खर्चों से भी बचाती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने तीन जरूरी हेल्थ टेस्ट के बारे में बात करी और ये हर भारतीय के लिए है जरूरी।
1. Vitamin D
वे कहती हैं कि 70 से 90% से ज्यादा भारतीयों में विटामिन डी की कमी है और इनमें महिलाएं आगे हैं। आपको बता दें कि विटामिन डी सिर्फ एक विटामिन नहीं है बल्कि एक हार्मोन की तरह काम करता है और इम्यूनिटी, फर्टिलिटी, मूड और यहां तक कि वजन घटाने में भी अहम रोल निभाता है। वे कहती हैं कि अगर मेटफॉर्मिन, स्टैटिन और टैकिट जैसी दवाएं ली जा रही हैं, जो कि हर कोई ले रहा है तो ये खराब खबर है कि आपके डी3 का लेवल और भी कम हो जाएगा।
Vitamin D supplements
राशी बोलती हैं कि इन्हें किसी भी समय न लें और सुबह खाने से पहले लें और यही इनटेक का सबसे अच्छा तरीका है। रात में न लें क्योंकि आपकी नींद खराब हो सकती है और मेलाटोनिन में थोड़ा इंटरफेयर हो सकता है।
2. hbA1c और Fasting Insulin test
वे बताती हैं कि 50% भारतीयों में साइलेंट डायबिटीज नाम की बीमारी है। वे लक्षणों में बताती हैं कि गर्दन पर काले धब्बे, मीठा खाने की ख्वाहिश होना और पेट भरा होने पर भी या भोजन के तुरंत बाद स्नैक्स खाना, दोपहर में झपकी लेना और वजन बढ़ना। ऐसे में अगर ये सब आपके साथ होता है तो अपने नंबरों की जांच कराने का वक्त आ गया है। प्रीडायबिटीज में कोई साफ लक्षण नहीं पता लगते हैं।
क्या किया जाए?
डॉक्टर सलाह देती हैं कि अगर आपका स्तर नॉर्मल से अलग है तो ये एक संकेत है कि आपको अपने चावल, रोटी, बाजरा, शाम की चाय और बिस्कु, इन्हें बदलना पड़ेगा।
3. Fatty Liver screening
लोगों का पेट निकला तो होता है और ये चर्बी ही होती है, लेकिन कई बार ये फैटी लिवर का संकेत हो सकता है तो समझिए ये विसरल फैट है और आपके अंगों के चारों ओर, खासकर आपके लिवर के चारों ओर जमा हो रहा है। ऐसे में जो लोग ज्यादा वजन वाले नहीं हैं, उन्हें भी फैटी लिवर हो सकता है। गर्दन के आसपास भी चर्बी जमा होती दिख रही है तो ये आपके लिवर एंजाइम का टेस्ट कराने का समय है।
4. बाकी टेस्ट
वो वीडियो में बताती हैं कि अपने एएलटी, एएसटी, एल्बुमिन लेवल की जांच कराएं और ऐसे में अगर ये ज्यादा हैं तो ये सूजन का इशारा है। साधारण अल्ट्रासाउंड भी करवा सकते हैं। जिसका हेल्दी लिवर होगा तो उसका फैट 5% से कम है। 6 से 33% के बीच ग्रेड वन फैटी लिवर है, ग्रेड 2 में 34 से 66% फैट है और 66% से ज्यादा कुछ भी ग्रेड 3 है जिसका मतलब है कि सीरियस डैमेजिंग और इसे आप अनदेखा नहीं कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
