बीते कुछ समय से लगातार हस्पतालों में डॉक्टरों के द्वारा मरीजों के साथ किये गए लापरवाही के मामले सामने आयें हैं। ऐसे में एक बार फिर महाराष्ट्र के शाहपुर उपजिला अस्पताल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक बच्चे के पैर के ऑपरेशन की बजाय उसके निजी अंग का ऑपरेशन कर दिया गया। इस मामले में डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला

घटना के मुताबिक एक छोटे से बच्चे को जिला अस्पताल में ले जाया गया था जहां उसके पैर में ऑपरेशन की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे के निजी अंग (प्राइवेट पार्ट्स) का ऑपरेशन कर दिया। इस घटना को लेकर बच्चे के अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच का आग्रह किया है। हालांकि डॉक्टरों ने दुबारा से बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर उसके पैरों का ऑपरेशन किया।

जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच करने का दिया आदेश

बता दें कि डॉक्टरों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस मामले में ह्यूमन राइट्स की भी बात उठाई गई है। जिला स्तर पर आपत्ति जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने बिना आवश्यकता के बच्चे के निजी अंग का ऑपरेशन कर दिया, जो कि एक गंभीर लापरवाही है। ऐसे में जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है और उसे गंभीरता से लिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है और जांच में सहयोग करने का दावा किया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *