अब इंडियन रेलवेज भी मरीजों का ध्यान रखेगा। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और उपभोग वस्तुएं दी जाएंगी। दरअसल भारत सरकार की तरफ से एक नई योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत इंडियन रेलवेज स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं कॉनकोर्स में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र स्थापित करेगी। जिसमे 61 नए स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र के स्टॉल लगायें जायेंगे। साथ ही बिहार के 5 रेलवे स्टेशनों पर भी इसकी सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि पहले से ही 50 रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र काम कर रहे हैं।

61 नए जन औषधि केंद्र जल्दी ही खोले जाएंगे

आपको बता दें पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इस पहल की सफलता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने और 61 जगहों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के स्टॉल खोलने का फैसला लिया है। इनमें बिहार के आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा और भागलपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। पहले देशभर में 50 रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। इसमें पूर्व मध्य रेल में पटना जक्शन, दरभंगा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र कार्य कर रहा है।

जन औषधि केंद्र कैसे खोले जाते हैं

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है

डी.फार्मा या बी.फार्मा का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है

इसके साथ ही आपके पास सेंटर खोलने के लिए 120 वर्गफुट की जगह भी होनी चाहिए

अगर आप केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपको अप्लाई के लिए 5000 रुपए फीस देनी होगी

अगस्त के पहले हफ्ते तक आउटलेट होगा तैयार

बता दें रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र के स्टॉल खोलने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन दे चुकें हैं। इसके बाद चयनित आवेदनकर्ता को अगस्त के पहले हफ्ते तक आउटलेट का निर्माण पूरा करके उनको सौंप दिया जाएगा। इस फैसले से आम लोगों को सस्ती दर पर दवाइयां मिलें सकेंगी। साथ ही लोगों को रोजगार का साधन भी मिलेगा।

जन औषधि केंद्रों पर मिलती हैं किफायती दवाइयां

बता दें प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को खोलने का का मकसद सभी लोगों, विशेष रूप से गरीबों और वंचितों के लिए सस्ते रेट गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है। ताकि उनकी सेहत ठीक रह सके। साथ ही  दवाइयों में होने वाले खर्च को कम किया जा सके।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के तहत विभिन्न उत्पादों में 1963 दवाइयां और 293 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो सभी प्रमुख चिकित्सीय समूहों जैसे कि कार्डियोवैस्कुलर, एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक, एंटी-इंफेक्टिव, एंटी-एलर्जिक, गैस्ट्रो-आंत्र संबंधी दवाइयां, न्यूट्रास्यूटिकल्स आदि को कवर करते हैं। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के उत्पादों में कई आयुर्वेदिक उत्पाद भी हैं जो लोगों को सस्ती कीमतों पर मिल पायेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *